VIDEO: समंदर के बीचों बीच पानी के ऊपर लगी आग, 'फायर ऑफ रिंग' देख फैली दहशत, ऐसे किया गया काबू
नई दिल्ली, 10 सितंबर: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में समंदर में आग धधकती दिख रही है। पानी के उपर आग का आग की एक बड़ी रिंग दिख रही है। जिसे पानी बुझाने वाली मशीने बुझाती दिख रही है। पानी के उपर लगी इस आग से लंबी लपटें उठती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल इसके खौफनाक वीडियो को देखकर लोग इसे 'आई ऑफ फायर' बता रहे हैं।

समुद्र के बीचो-बीच धधकने लगी आग
दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो एक साल पुराना है। ये वीडियो मेक्सिको की खाड़ी का है। पिछले साल जुलाई में पानी के नीचे पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद समुद्र के पानी में आग लग गई। घटना के बाद समुद्र में आग की भीषण लपटें दिखने लगी थी। यह पाइपलाइन मैक्सिको की सरकारी पेमेक्स पेट्रोल कंपनी की है। पाइपलाइन में लगी आग करीब 5 घंटे तक धधकती रही।

मानो पिघला हुआ लावा समुद्र के अंदर से निकल रहा हो
वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चमकदार नारंगी रंग की आग की लपटें किसी बहते हुए लावा की तरह समुद्र की सतह से ऊपर उठ रही हैं। इस भीषण आग को देखकर ऐसा लगा रहा है जैसे मानो पिघला हुआ लावा समुद्र के अंदर से निकल रहा हो। इसीलिए लोग इसे 'आई ऑफ फायर' कहने लगे थे।

आग पर काबू पाने के लिए नाइट्रोजन का इस्तेमाल किया गया
पेमेक्स ऑयल प्लेटफॉर्म से कुछ ही दूर पर लगी इस आग को बुझाने में पांच घंटे से अधिक का वक्त लग गया था। वायरल हो रहे वीडियो में कई आग बुझाने वाली नावें आग के ऊपर नाइट्रोजन छिड़कती हुई नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि, आग पर काबू पाने के लिए नाइट्रोजन का इस्तेमाल किया गया। समुद्र की लहरें और उसके ऊपर दहकती आग की बड़ी बड़ी लपटें देख लोग बुरी तक डर गए थे।
ड्रिलिंग प्लेटफार्म से मात्र 150 मीटर की दूरी लगी थी ये आग
तेल लीक होने की यह घटना ड्रिलिंग प्लेटफार्म से मात्र 150 मीटर की दूरी पर हुई। यह कू मालूब जाप तेल परियोजना पेमेक्स कंपनी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला क्षेत्र है। यहां से प्रतिदिन 7 लाख बैरल प्रतिदिन तेल निकाला जाता है। इस घटना की कोई भी हताहत या घायल नहीं हुआ था। कू मालूब जाप की प्रोडक्शन फैसिलिटी की टर्बोमशीनरी बिजली के तूफान और भारी बारिश से प्रभावित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications