VIDEO: समुदंर के किनारे फोटोशूट करा रही मॉडल पर सुअर ने बोला हमला, हिप्स पर काटा
नई दिल्ली। कैरेबियाई देश बहामास में बीच पर फोटोशूट कर रही एक फिटनेस मॉडल के साथ ऐसा कुछ हुआ उसे शूट छोड़कर भागना पड़ा। दरअसल फिटनेस मॉडल मिशेल लेविस पिग आईलैंड में फोटोशूट कराने पहुंची थीं। जिस समय उनका फोटोशूट चल रहा था। उसी समय कुछ सुअरों वे उन पर हमला कर दिया। अब इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 50 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

लेविस सफेद बिकनी पहनकर खूबसूरत पिग आईलैंड में पोज दे रही थीं
वेनेजुएला की 32 वर्षीय फिटनेस मॉडल मिशेल लेविस सफेद बिकनी पहनकर खूबसूरत पिग आईलैंड में पोज दे रही थीं। उसी वक्त कुछ सूअर आ गए और मॉडल के हिप्स पर काट लिया। घबराई मॉडल वहां से भाग खड़ी हुई। उनके पीछे तीन चार सुअर भागने लगे। किसी तरह मिशेल में उन सुअरों से पीछा छुडाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मॉडल कैमरे पर हिप्स के काटने के निशान दिखा रही हैं। वो स्पैनिश में कह रही हैं- 'मुझे काट लिया है।

हजारों लोगों ने वीडियो पर किए फनी कमेंट
मिशेल सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। मिशेल ने यह वीडियो तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला था। इस वीडियो को अभी तक 57 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने वीडियो पर फनी कमेंट किए हैं। वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यूजर बोला मैं ऐसा पोज नहीं दूंगा
मिशेल के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'अरे नहीं, मैं रॉयल कैरेबियन क्रूज से यहीं जा रहा हूं और ऐसा ही पोज देने वाला था। लेकिन अब नहीं करूंगा। कुछ यूजर उन्हें रैबीज के आगाह कर रहे हैं। वहीं USA Today से बात करते हुए मिशेल के पति ने कहा- काटने के बाद वो नॉर्मल थीं। उसे मेडिकल की जरूरत नहीं पड़ी। क्योंकि उसके काटने से स्किन नहीं फटी थी।












Click it and Unblock the Notifications