दुनिया में पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार! डॉक्टरों ने की गर्भ में पल रहे बच्चे की ब्रेन सर्जरी

Baby Brain Surgery: हाल ही में दुनिया के पहले मामले में गर्भ में पल रहे एक बच्चे की ब्रेन सर्जरी कराई गई। खतरनाक रूप से बढ़ रहे शिशु की सफलतापूर्वक सर्जरी करने के बाद डॉक्टरों ने बयान भी दिया।

First brain surgery

Brain surgery of baby: साइंस बहुत आगे निकल चुका है और आए दिन हमें इस बात के चौंकाने वाले प्रमाण भी मिलते रहते हैं। हाल ही में अमेरिका के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे एक बच्चे की ब्रेन सर्जरी कर एक इस बात का एक और प्रमाण दिया है।

दुनिया का पहला मामला उस वक्त सामने आया, जब गर्भ के अंदर पल रहे एक बच्चे की ब्रेन सर्जरी की गई। द सन की खबर के मुबाबिक, बोस्टन चिल्ड्रन हॉस्पिटल के रेडियोलॉजिस्ट और वीओजीएम के इलाज में एक्सपर्ट डॉ. डैरेन ओबरैक ने बताया कि दिमाग की गंभीर चोटें और पैदा होने के बाद दिल की दिक्कतें काफी बड़ी चुनौतियां हैं।

इस सर्जरी की जटिलताओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि आमतौर पर बच्चों का ऑपरेशन उनके पैदा होने के बाद किया जाता है। ब्लड सर्कुलेशन को धीमा करने के लिए छोटे कॉइल डालने के लिए कैथेटर का प्रयोग किया जाता है। लेकिन इलाज में अकसर देरी हो जाती है।

सीबीएस न्यूज के मुताबिक, बच्ची अपनी मां के पेट में असामान्य रूप से बढ़ रही थी। इसके बाद जांच में पता चला कि उसके दिमाग में बीमारी थी। ऐसी स्थिति में अकसर बच्चों का या तो हार्ट फेल हो जाता है या फिर ब्रेन डैमेज। बच्चा लंबे वक्त तक जिंदा नहीं रह पाता। लेकिन डेनवर खतरनाक रूप से बस बढ़ ही रही थी। इसके बाद बोस्टन चिल्ड्रन और ब्रिघम की एक टीम ने बच्ची की बीमारी को ठीक किया।

बोस्टन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के अनुसार गैलेन मालफॉर्मेशन की एक एक नस दिमाग के अंदर एक तरह की दुर्लभ रक्त वाहिका असामान्यता है। ऐसे में दिमाग की विकृत धमनियां कोशिकाओं से जुड़ने की जगह सीधे शिराओं से जुड़ने लगती हैं। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन धीमा होता है। नसों में अतिरिक्त दबाव पड़ने से कई परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+