खेलते-खेलते वॉशिंग मशीन में जा फंसा बच्चा, मां ने परेशान होकर उठाया ये कदम
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं जिनमें बच्चे कई बार ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जिनसे उन्हें निकालना ही मुश्किल हो जाए। ऐसे ही एक मामले में एक बच्चे के वॉशिंग मशीन में फंसने का मामला सामने आया है।
कई बार मां-बाप के बिजी होने पर बच्चे मुश्किल भरी स्थिति में फंस जाते हैं। ऐसे ही एक मामले में खेलते खेलते बच्चा वॉशिंग मशीन के ड्रायर में जा फंसा। डेली मिरर की एक खबर के मुताबिक, एक बच्चा मशीन के ड्रायर में फंसा दिख रहा है।

बच्चे की मां किसी काम में व्यस्त थी। जब उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो वो दौड़ी-दौड़ी चली आई। खेलते हुए ड्रायर के अंदर फंसा बच्चा काफी डरा हुआ सा लग रहा था। इसके बाद मां ने जब बच्चे को निकालने की तमाम कोशिशें कीं, तो आखिरकार मां ने बच्चे को निकालने के लिए हेल्पलाइन नंबर्स से शिकायत की।
इसके बाद बच्चे को मशीन से निकालने के लिए मौके पर दो फायरफाइटर्स पहुंचे। इसके बाद तकरीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को सेफ्टी के साथ वॉशिंग मशीन से बाहर निकाला गया। टीम भी हैरान थी कि आखिर बच्चा वॉशिंग मशीन के ड्रायर के अंदर फंस कैसे गया। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उसे बच्चे की मां के लिए बहुत ही ज्यादा बुरा लग रहा है।
कई लोगों ने बच्चे की मां पर ही सवाल खड़े कर दिए। एक ने कहा कि बच्चे की मां बहुत ही गैरजिम्मेदार है। अच्छा हुआ कि बच्चे का दम नहीं घुटा। एक ने कहा कि ये बहुत ही ज्यादा डरावना था। एक ने कहा कि मां को अपने बच्चों पर हमेशा नजर रखनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications