Video: कनाडा के जंगलों में भीषण आग, जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज से देखिए तबाही की तस्वीर
कनाडा के जंगलों में भीषण आग के चलते आसपास के इलाकों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भीषण आग की लपटें जंगल में तेजी से फैल रही हैं। जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज से ली गई तस्वीरें डराने वाली हैं।

Fire in Canada forests Video: कनाडा के जंगलों में लगी आग तेजी से फैल रही है। तेजी तापमान बढ़ने और आग के खतरे के चलते अब तक 20 हजार से अधिक लोग विस्थापिक हुए है। जबकि करीब 10 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। इस बड़ी आपदा के लिए अमेरिका के शहर न्यूयार्क में बढ़ते प्रदूषण को माना जा रहा है।
जंगलों आग लगने की घटना कनाडा के इतिहास में सबसे बड़ी आपदा है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Justin Trudeau) ने इसे सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पूरे जंगल में करीब 150 जगहों पर आग लगी है, जो तेजी से फैल रही है। जंगल की आग से 38 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र का इलाका झुलस चुका है। कैनेडियन नेशनल फायर डेटाबेस (Canadian National Fire Database) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस आपदा से 10 करोड़ लोग अधिक लोगों को खतरा है।
कनाडा के जंगलों में लगी आग के धुएं के बीच कुछ भी देख पाना संभन नहीं है। न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क शहर को जोड़ने वाले जॉर्ज वॉशिंगटन ब्रिज से लिया गया एक वीडियो फुटेज सामने आया है। जिसमें आग के तांडव को देखा जा सकता है।
BREAKING: Footage of the George Washington Bridge that connects New Jersey and New York City amid smoke from Canada wildfires.pic.twitter.com/d3FhjdRy6W
— The Spectator Index (@spectatorindex) June 7, 2023
आग के कारण कनाडा का एक्यूआई भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रदूषण की वजह से कई अहम कार्यक्रम रद्द किए गए। न्यूयॉर्क यैन्कीज और शिकागो व्हाइट सॉक्स के बीच बुधवार को होने वाले मैच के साथ-साथ डेट्रॉयट टाइगर्स के खिलाफ होने वाले फिलीज के घरेलू मैच को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
वहीं महिला NBA और राष्ट्रीय महिला सॉकर लीग ने भी मैचों के स्थगन की घोषणा की है। संगीत की दुनिया में कोरीन बेली रे की शिरकत में ब्रुकलिन में होने जा रहे संगीत कार्यक्रम सीरीज की ओपनिंग नाइट को रद्द करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications