OMG! गिलास में बीयर निकालते ही हुई बर्फ, फिरंगी ने VIDEO में दिखाया -64°C का जलवा
दिसंबर का महीना कड़ाके की ठंड लेकर आता है। दुनिया के कई हिस्से इस ठंड की चपेट में हैं। लेकिन, साउथ पोल इस वक्त बर्फ की चादर ढक चुका है। तापमान इतना अधिक गिर चुका है कि गिलास में पानी निकालते ही बर्फ में तब्दील हो जाए। इसका जीता-जागता दृश्य जेफ कैप्स नाम के एक फोटोग्राफर ने सोशल मीडिया में पेश किया है।
जेफ कैप्स ने एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है। जिसमें दिखाया गया है कि तापमान -84 डिग्री फ़ारेनहाइट और -64 डिग्री सेल्सियस है। जेफ ने एक कांच के गिलास में बीयर डालनी शुरू की तो, बीयर वैसे ही बर्फ में बदल गई। बर्फ की चादर में ढका साउथ पोल...

जेफ के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि साउथ पोल पूरी तरह बर्फ की चादर के नीचे ढका हुआ है। 25 दिसंबर क्रिसमस का पर्व भी नजदीक है। ऐसे में बर्फबारी भी होने की पूरी संभावना है। वीडियो में बर्फ को देखकर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। फिलहाल, अब तक इस जेफ के वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
लोगों ने जेफ से पूछे ये सवाल
वीडियो देख एक यूजर ने पूछा कि आप कितनी देर तक बाहर रह सकते हैं? जेफ ने जवाब दिया कि जिस तरह से मैंने वीडियो में कपड़े पहने हैं, वह कुछ मिनटों से ज्यादा का नहीं है। अगर मैंने अपना पूरा गेटअप पहन रखा है, तो मैं अंदर आने और वार्म अप करने से पहले -70 डिग्री सेल्सियस पर लगभग एक घंटे तक बाहर रह सकता हूं। वहीं, एक अन्य यूजर ने पूछा कि अंटार्कटिका में लोगों को जाने की अनुमति है या नहीं? जेफ ने जवाब में कहा कि किसी को भी अनुमति है जब तक वे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते।
साल में डूबता है सूरज?
जेफ ने वीडियो के कैप्शन में यह भी कहा कि यहां साल में केवल एक बार सूरज डूबता है, और वह 23 मार्च को था। अब, सूरज क्षितिज से 22 डिग्री से अधिक नीचे है, जो हमें पूरे दिन एक खूबसूरत रात का आकाश देता है। आपको बता दें कि पृथ्वी अपनी धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी हुई घूमती है। इसलिए गर्मियों के मौसम में सूरज डूबता ही नहीं। उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर तो सूरज साल में एक बार उगता है और एक बार डूबता है।












Click it and Unblock the Notifications