सीट के लिए मुंबई लोकल में जमकर चले लात-घूंसे, वायरल हुआ VIDEO

Mumbai local video: तमाशे और अजीबोगरीब मामलों को लेकर सिर्फ दिल्ली मेट्रो ही बदनाम नहीं है। बल्कि मुंबई लोकल भी कहीं पीछे नहीं है। मुंबई लोकल में अकर काफी भीड़ भड़ाका रहता है। ऐसे कई वीडियोज सामने आते हैं, जिनमें यात्री कुछ ना कुछ ऐसा कारनामा करते नजर आ ही जाते हैं, जो हैरत भरा होता है।

मुंबई लोकल में चल गए लात घूंसे
हाल ही में मुंबई लोकल से एक ऐसा क्लिप सामने आया, जिसमें एक यात्री सीट के चक्कर में लड़ पड़ा। लड़ाई ऐसी की जल्द ही लात घूंसे तक चलने लगे। अब लड़ाई झगड़े का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 mumbai locals

सीट के चक्कर में हुई लड़ाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीट के चक्कर में एक शख्स दूसरे पर चिल्लाता नजर आ रहा है। देखते ही देखते वो हाथ उठाने लगता है। इतना देख आसपास बैठे यात्री झगड़ा शांत कराने की कोशिश करते हैं। इसके बाद गाली गलौच की आवाज भी सुनाई पड़ती है। यात्री काफी गुस्से में नजर आ रहा होता है।

ट्विटर पर वायरल हुआ वीडियो
आसपास के लोग लड़ाई को सुलझाने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों में से कोई भी नहीं मानता। ये वीडियो ट्विटर पेज घर के कलेश में शेयर किया गया है, जिसमें एकसर लड़ाई झगड़े के क्लिप्स शेयर किये जाते हैं। फिलहाल मुंबई लोकल का ये क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो...

लोगों ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने कहा कि सेंट्रल रेलवे लाइन का ये नॉर्मल दिन है। एक औऱ ने कहा कि ये सब मुंबई लोकल के आदमी हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये तो बेहद आम बात हो गई है। ऐसा रोजमर्रा की जिंदगी में देखने को मिलता है। एक और यूजर ने इसे बेहद अजीबोगरीब बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+