दिल्ली मेट्रो में फिर सीट को लेकर मचा बवाल, दो महिलाओं में हुई तीखी बहस का Video Viral

Delhi Metro Video: हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं आपस में झगड़ रही हैं। वीडियो देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो कभी रील्स तो कभी वायरल वीडियोज को लेकर चर्चा में बना ही रहता है। इन दिनों लोगों की जबरदस्त लड़ाई के वीडियोज भी मेट्रो से वायरल हो जाते हैं। अब हाल ही में दो महिलाओं का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे सीट को लेकर झगड़ा कर रही हैं।

delhi metro

खचाखच भरी मेट्रो में सीट मिल जाना भी अपने आप में काफी सुखद अनुभव होता है। जिसे नहीं मिलती वो बेचारे परेशान रह जाते हैं। दिल्ली मेट्रो की बात करें तो कई बार इसमें इतनी भीड़ होती है, कि खड़े तक रहने की जगह नहीं मिलती। ऐसे में कई बार सीट को लेकर लोगों के बीच कहासुनी भी हो जाती है।

ऐसी ही कहासुनी हाल ही में दो महिलाओं के बीच हो गई, जब एक को सीट नहीं मिली। दोनों महिलाएं आपस में सीट को लेकर बहस करने लगीं। इसमें एक महिला आराम से शांति से बात करती दिख रही है तो दूसरी उसे कह रही है कि तेरे बाप की सीट है क्या। ऐसा सुन उस महिला को गुस्सा भी आ जाता है।

पास बैठा एक यात्री चुपके से इस बहस का वीडियो बना लेता है। ये वीडियो अब Gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोगों ने देखा है। क्लिप देखने के बाद कई लोग इसपर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये दिल्ली मेट्रो नहीं बल्कि बिग बॉस का घर है। वहीं एक ने कहा कि ये क्या हो रहा है।

एक ने कहा कि सीट को लेकर लोग कितना लड़ते हैं। वहीं एक ने कहा कि दिल्ली मेट्रो तो अखाड़ा बन गया है। वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं थी, जिन्होंने उस ल़ड़की को सही बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+