दक्षिण भारत के इस गांव में गोबर की होली के साथ खत्म होता है दिवाली उत्सव, लोग गाय के गोबर से करते हैं लड़ाई
नई दिल्ली, नवंबर 08। भारत विविधिताओं से भरा हुआ देश है। यहां पर अलग-अलग राज्य की अपनी संस्कृति और अपनी अलग पहचान है। ठीक उसी तरह इन राज्यों के त्योहार भी अलग-अलग हैं। हाल ही में देशभर के अंदर दिवाली का पर्व गया है, जो दीपोत्सव के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया था। इसी तरह होली भी रंगो का त्योहार है। वैसे इन बड़े त्योहारों के साथ-साथ हमारे देश के अंदर कई त्योहार ऐसे हैं, जो इनसे जुड़े हुए हैं और इन्हें मनाने का तरीका भी बहुत ही अजीब है। ऐसे ही एक त्योहार के बारे में हम आपको बताते हैं, जिसे 'गोरहब्बा उत्सव' कहते हैं।
Recommended Video

गाय के गोबर से लड़ाई करते हैं गांव के लोग
जितना अजीब इस त्योहार का नाम है, ठीक उसी तरह इस त्योहार को मनाने का तरीका बहुत ही अजीब है। हैरानी वाली बात ये है कि इस त्योहार का संबंध दिवाली से है। दरअसल, तमिलनाडु और कर्नाटक की सीमा पर स्थित एक गांव गुमतापुरा में ये उत्सव मनाया जाता है। इस उत्सव में गांव के लोग गाय के गोबर को एक जगह इकट्ठा करते हैं और उसके बाद एक-दूसरे को उठाकर इस गोबर में फेंकते हैं।

100 साल पुरानी है ये परंपरा
आपको बता दें कि गाय के गोबर से होने वाली इस लड़ाई से इस गांव में दिवाली उत्सव समाप्त होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये उत्सव इस गांव में 100 से भी पुराना है और आसपास के इलाकों से भी लोग इस उत्सव में शामिल होने के लिए आते हैं। इस उत्सव को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो लोग गोबर की लड़ाई लड़ते हैं उनकी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और वो व्यक्ति निरोगी रहता है।

इस उत्सव का वीडियो आया सामने
हाल ही में इस उत्सव को इस गांव में मनाया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बहुत फनी आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "तमिलनाडु-कर्नाटक सीमा पर गुमातापुरा के ग्रामीण दीपावली समारोह के हिस्से के रूप में एक-दूसरे पर गोबर फेंकते हैं, जो त्योहार के अंत का प्रतीक है।" कुछ लोगों ने इस त्योहार को स्पेन में मनाए जाने वाले टोमाटीना का 'देसी वर्जन' बताया है। टोमाटीना फेस्टिवल में टमाटर का इस्तेमाल करके एक-दूसरे के उपर फेंका जाता है।












Click it and Unblock the Notifications