महिला जेलर को हत्यारे कैदी से हुआ प्यार, लेकिन कोर्ट से सुनाई 8 महीने की कैद की सजा

हत्या के आरोप में जेल में कैद एक कैदी से महिला जेलर को हुआ प्यार, कोर्ट ने पहुंचा दिया जेल।

नई दिल्ली। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। प्यार करने वाले एक दूसरे को चाहने के अलावा कुछ और नहीं सोचते। ऐसा ही कुछ एक महिला जेलर के साथ हुआ, जिसे अपनी ही जेल में कैद एक कैदी से प्यार हो गया। महिला को हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहे एक कैदी से प्यार हो गया और दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया, लेकिन जल्द ही उनका ये राज सबके सामने आ गया है।

 Female prison officer who had affair with a killer inmate is jailed for 8 months

मामला एन्ड्रोसजैक मैनचेस्टर जेल का हैं, जहां रॉयल नेवी सील की पूर्व नाविक 23 साल की काया जेल में अधिकारी के पद पर तैनात थी। काया को अपने ही जेल में हत्या के एक मामले का कैद शेन बॉयड से प्यार हो गया। शेन के साथ उसकी पहली मुलाकात जेल की कैंटीन में हुई। फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

6 महीनों तक दोनों का प्यार चलता रहा। काया शेन के लिए चॉकलेट और प्यार से भरे कार्ड लेकर आती रही। काया ने शेन को जेल के भीतर एक मोबाइल भी दिया, जिससे वो एक दीसरे से बाते करते थे। शेन इस फोन को अपने बिस्तर के नीचे छुपाकर रखता था और सबके सो जाने के बाद वो उसी फोन से काया से बात करता था।

काया उसे अपनी एडल्ट तस्वीरें भी भेजती थी। वहीं शेन ने अपनी बहन से बोलकर काया के लिए एक लव कार्ड भी भेजा था, जिसमें 12000 रुपए भी रखे थे। लेकिन उसका प्यार जल्द ही पकड़ा गया और जेल के अधिकारियों ने उसे शेन के लिए चॉकलेट और फूल ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट में पेशी के दौरान काया ने माना कि उसने अपने पद के मुताबिक आचरण नहीं किया। कोर्ट ने उसे दोषी मानते हुए 8 महीने जेल की सजा सुनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+