लड़कों के धोखे से परेशान होकर महिला ने की डॉल से शादी, खुद को बता रही उसके 6 बच्चों की मां

नई दिल्ली, 01 नवंबर: ये दुनिया अजीबोगरीब लोगों से भरी पड़ी है। जिनकी हरकतें आए दिन सुर्खियां बनी रहती हैं। अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर मैसाचुसेट्स में एक महिला ने पुरुष से शादी ना करके एक गुड़िया (डॉल) से शादी कर ली। अब वो दावा कर रही कि वो बहुत खुश है और उसके परिवार में 6 बच्चे भी हो गए हैं।

13 साल की उम्र में पसंद आई डॉल

13 साल की उम्र में पसंद आई डॉल

गुड़िया से शादी करने वाली महिला का नाम फेलिसिटी है, जो यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उन्होंने बताया कि लोग उन पर शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। जिस वजह से उन्होंने 2018 में एक लेस्बियन डॉल से शादी कर ली। उन्होंने उस डॉल को 13 साल की उम्र में ही पसंद कर लिया था, लेकिन उस दौरान उनके मम्मी-पापा ने उसे खरीदने से इनकार कर दिया। उनको लग रहा था कि वो डॉल बहुत ज्यादा डरावनी है।

मां की मौत के बाद पिता लेकर आए

मां की मौत के बाद पिता लेकर आए

कुछ साल बाद फेलिसिटी की मां की मौत हो गई। इसके बाद उनके पापा खुद उस डॉल को लेकर उनके पास आए। उन्होंने आगे कहा कि धीरे-धीरे मैं उसके प्यार में पागल हो गई। बाद में जब उनके पिता की मौत हुई, तो उन्हें एहसास हुआ कि उस डॉल के अलावा उनका दुनिया में कोई नहीं है। इसके बाद उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया।

6 बच्चे किए 'पैदा'

6 बच्चे किए 'पैदा'

2018 में उन्होंने अपने डॉल से शादी कर ली। इसके बाद वो उससे साथ खुश रहने लगीं। बाद में उन्होंने 6 बच्चे भी 'पैदा' किए। यहां बच्चे पैदा करने का उनका मतलब नई डॉल बनाने से था, जो ज़ोंबी की तरह दिखते हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चों की तरह उन 6 के कपड़े बदलती हैं और उनको सुलाती भी हैं।

इंसानों को डेट करने पर मिला धोखा

इंसानों को डेट करने पर मिला धोखा

फेलिसिटी ने कहा कि उन्होंने कई इंसानों को डेट करने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें धोखा मिला। इस वजह से वो अपनी डॉल के पास लौट आईं। अब उनका दिल एक एलियन डॉल पर आ गया है। जिसके साथ वो वक्त गुजारना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग मुझे पागल समझते हैं, लेकिन मेरे पास और कोई नहीं है। अब किसी के नजरिए से उनको फर्क नहीं पड़ता है। उनके वीडियो यूट्यूब पर काफी हिट हैं और लोग उसे देखना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+