वीडियो: पिता की मुस्तैदी ने बचाई 4 वर्षीय बेटे की जान, 1 सेकेंड की लापरवाही पड़ सकती थी भारी

रूस के सेंट पिट्सबर्ग से एक धड़कनें रोक देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक पिता के चौंकन्नेपन ने उसके 4 साल के बेटे की जांन बचा ली।

मॉस्को, 17 अप्रैल। रूस के सेंट पिट्सबर्ग से एक धड़कनें रोक देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक पिता के चौंकन्नेपन ने उसके 4 साल के बेटे की जांन बचा ली। अगर पिता आधी सेकेंड की भी देरी कर देता तो उसके बेटे के साथ क्या होता यह तो भगवान ही जानता है।

14 अप्रैल की है घटना

14 अप्रैल की है घटना

यह घटना रूस के सेंट पिट्सबर्ग में 14 अप्रैल को घटी। वहां रोड के सहारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। घटना रोड के किनारे स्थित एक स्टोर के बाहर की है। जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

कार ड्राइवर ने खोया गाड़ी पर नियंत्रण

कार ड्राइवर ने खोया गाड़ी पर नियंत्रण

वीडियो में रोड के किनारे कई सारी गाड़ियां खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। उनमें से कुछ गाड़ियां वहां से धीरे धीरे जा रही हैं। तभी वहां खड़ी एक कार उल्टी चलती है और रास्ते में आने वाली एक दूसरी कार को टक्कर मारती हुई डिवाइडर को पार कर स्टोर के सामने आकर लगती है।

बाल बाल बचे बाप-बेटे

बाल बाल बचे बाप-बेटे

दरअसल जिस स्टोर के सामने कार डिवाइडर को पार करते हुए बुरी तरह से आकर लगी वह मंजर देखने वाला था। स्टोर के ठीक सामने उसी जगह पर एक पिता और उसका 4 साल का बेटा खड़ा था। शुक्र हो ईश्वर का कि उस पिता की निगाहें कार पर ही थीं, और जैसे ही वह कार उनकी तरफ आई पिता ने एक सेकेंड की देरी किए बना अपने बेटे को गोद में उठाया और फौरन वहां से भाग निकला। उसके उस जगह से हटते ही गाड़ी वहां आकर बुरी तरह दीवार से टकराई। पिता के चौंकन्नेपन ने उसके 4 साल के बेटे की जान बचा ली। देखें यह वायरल वीडियो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+