कार में बंद बच्चे के लिए पिता ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पिता ने अपने बच्चे को बचाने के लिए कार की विंडशील्ड को तोड़ डाला।
अमेरिका के टेक्सास से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी ही कार के शीशे को तोड़ता नजर आ रहा है। दरअसल, शख्स का बच्चा गाड़ी की चाबी के साथ अंदर ही बंद हो गई।
हार्लिंगेन टेक्सास में एक शख्स किराने की दुकान में सामान लेने के लिए गया। इस दौरान उसे ध्यान आया कि वो कार की चाबी और बच्चे को कार में ही बंद कर आया है। इसके बाद वो वापस आया और कार की विंडशील्ड के हिस्से को हथौड़े से तोड़ना शुरू कर देता है।

19 जुलाई की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 20 सेकेंड के इस वीडियो में कार के आसपास भीड़ जमा हो जाती है। दरअसल, कार में बच्चे को छोड़ने पर गर्मी में कार का तापमान काफी अधिक बढ़ जाता है। वहीं , हरलिंगन में अधिकतम तापमान 100F (37.7C) तक पहुंच गया है। इस मौसम में कारों में बच्चे या शिशु ओवरहीट के शिकार हो जाते हैं।
👶🏻🇺🇸 || Texas father smashes windshield to save crying baby from a 100 degrees scorching car. pic.twitter.com/gfAtyONAXT
— DailyPost (@dailypostland) July 24, 2023
वहीं, इस घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उस शख्स की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पिता की समझदारी से बच्चे की जान बच गई।
ऐसा ही एक मामला आगरा में देखने को मिला था, जहां एक परिवार अपने कुत्ते को गाड़ी में छोड़कर घूमने चले जाते हैं। वहीं, भीषण गर्मी के कारण कार का तापमान काफी बढ़ जाता है और ओवरहीटिंग के चलते कार में बंद कुत्ते की मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications