खुदाई से निकला सदियों पुराना खजाना, किसान बन गया करोड़पति
नई दिल्लीः बंद किस्मत के दरवाजे कब खुल जाएं, कोई नहीं कह सकता। सोचिए एक दिन आप यूं ही अपने खेत में खुदाई कर रहें हों और तभी सदियों पुराना खजाना हाथ लग जाए। किस्मत चमक जाएगी न। ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जब उसके खेत से करोड़ों का खजाना निकला। आम सा लगने वाला एक दिन अचानक उसके लिए सौभाग्यशाली बन कर आया।

ये खेत एंथनी बटलर का है।
इंग्लैंड के ब्रिडपोर्ट शहर में एक मछुआरे ने खेत के मालिक के साथ उसमें खोज शुरू की। ये खेत एंथनी बटलर का है। दोनों खजाने के लिए दिनभर खेत में जुट गए। दोनों ने तय किया कि मिलने वाली राशि दोनों में बराबर बांट ली जाएगी।

कुछ सिक्के मिले जो 32वीं शताब्दी ईसा पूर्व के समय के हैं
जब खुदाई शुरू हुई तो पहले कुछ सिक्के मिले जो 32वीं शताब्दी ईसा पूर्व के समय के हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी खुदाई जारी रखी और फिर जो मिला, उसने दोनों के होश ही उड़ा दिए।

एक सिक्के की कीमत 78 हजार से ऊपर है
दोनों को खुदाई में कई सारे सिक्के मिले। इन सिक्कों की कीमत इतनी है कि आप आलीशान घर बना सकते हैं। इस एक सिक्के की कीमत 78 हजार से ऊपर है। वहीं सभी सिक्कों की कीमत डेढ़ करोड़ से ज्यादा है। इतना खजाना देख दोनों को ही अपनी किस्मत पर यकीन नहीं हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications