पुलिस की कभी ना हुई ऐसी आव- भगत, भैंस के बच्चा देने पर किसान ने Dail 112 की कॉल, Video देख रोक ना पाएंगे हंसी
यूपी के अमरोहा में एक अजीब मामला सामने आया है। जब आधी रात सूचना मिलने पर जब पुलिस की टीम गांव में पहुंची और डायल 112 के अधिकारियों ने किसान से सवाल किए। इस दौरान किसान ने इमर्जेंसी कॉल की जो वजह बताई उसे सुन अधिकारी भी अपनी अपनी हंसी ना रोक पाए।
वाकया अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर का है। जहां के किसान जसवीर पुत्र अमर सिंह की भैंस ने बीती रात बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस खुशी के मौके पर जशवीर ने पुलिस को भी शामिल करने का फैसला लिया और डायल 112 पर फोन कर घर बुला लिया।

किसान को पुलिस ने दी नसीहत
मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसने किसान से बातचीत कर स्थिति जानने का प्रयास किया। लेकिन किसान इमर्जेंसी कॉल को सीरियस नहीं ले रहा था। ऐसे में वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस किसान को डांट रही है। डायल 112 की टीम ने पुलिस कर्मियों को समय बर्बाद ना करने की नसीहत दी। इस दौरान शूट किया गया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि किसान ने आगे से ऐसी ऐसी हरकत ना करने का वाद किया।
देखें वीडियो-
यार ऐसा वीडियो मत डाला करो नहीं तो मैं जब खाने बैठता हूं तो खाना नहीं kha पaता सिर्फ हंसता रहता हूं घर वाले कहते हैं क्या हो गया है
— Satendra Kumar (@Satyendra149151) June 27, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसवीर नशे का आदी है। वह रहरा में एक होटल पर काम करता है। उसकी कोई भैंस ने किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया है।
हालांकि इमर्जेंस कॉल पर करीब पांच किलोमीटर रहरा से दूर लोकेशन पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपित का वीडियो भी बनाया। उसके घर आकर पुलिसकर्मियों ने पूछा-बताओ क्या समस्या है तो किसान बोला-समस्या कोई नहीं है। भैंस ने बच्चे को जन्म दिया है। आपको दूध पिलाने के लिए बुलाया है। इसपर पुलिसकर्मी नाराजगी जताकर लौट गए।
जबकि 112 डायल पुलिस का कहना है कि जसवीर ने सूचना दी थी। नियमानुसार कॉल आने पर लोकेशन पर पहुंचना का ही प्रावधान है। इसलिए मौके पर पहुंचान जरूरी था।












Click it and Unblock the Notifications