Viral Video: कार चालक और कपल के बीच हुई बहस, देखते ही देखते महिला ने बरसाए मुक्के

Road Rage: इंटरनेट रोड रेज वीडियो से भरा पड़ा है, जो फास्ट ड्राइविंग, नशे में होने वाली लड़ाईयां और कई सारी घटनाओं को दिखाता है। कई वीडियोज में तो सिर्फ कहासुनी नहीं बल्कि हाथापाई भी देखने को मिलती है। खतरनाक ड्राइविंग और यहां तक कि चालकों को आपस में लड़ते भिड़ते भी कई दफा देखा जाता है। पहले ये सारी घटनाएं देखने को नहीं मिलती थीं। लेकिन स्मार्टफोन्स और कई तरह की डिवाइसों के आने के बाद ऐसे झगड़ों के तमाम वीडियोज आपको देखने को बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगे। आजकल लगभग हर रोजरेड की घटना कैमरे में कैद हो ही जाती है।

वायरल हुआ वीडियो...
कथित तौर पर कोलकाता के एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो वायरल हो गया है और इसमें एक कपल और एक कार मालिक के बीच तीखी बहस को दर्शाया गया है। जो बात मौखिक असहमति से शुरू हुई वह बढ़कर शारीरिक झगड़े में बदल गई जिसमें महिला ने कार चालक पर मुक्के बरसा दिए।

family man and guy agruing with each other

कहासुनी में उलझा रहा शख्स
कार चालक ने शुरुआत में मारपीट ना कर संयम का परिचय दिया, हालांकि वो जोड़े के साथ कहासुनी में उलझा रहा। इंटरनेट ने लोगों ने शख्स के संयम की जमकर तारीफ की और महिला की हरकतों के बाद गुस्से में मारने-पीटने से परहेज करने की सलाह दी।

यहां देखें मारपीट का वायरल वीडियो...

वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह का ये पहला मामला नहीं है बल्कि रोजरेज के कई सारे मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। कई दफा लोग अपना आपा खोकर ऐसा काम कर देते हैं जिससे सबको परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, वायरल वीडियो में शख्स जिस तरह से सिर्फ बातचीत करके मुद्दे को शांत करने की कोशिश कर रहा है, लोग उसकी काफी तारीफ करते दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+