शादी के बीच पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, पैरों में गिर गई और बोली...

नई दिल्ली। किसी से प्रेम प्रसंग के बाद किसी और से शादी और धोखे जैसी खबरें आम हैं। यहां धोखा खाने वाला दूसरा इंसान तन्हा रोता है। ऐसा ही कुछ चीन में हुआ जब एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को छोड़कर किसी और से शादी करनी चाही लेकिन यहां मामला कुछ अलग था। यहां एक शख्स अपनी नई नवेली पत्नी को किस कर शादी की रस्म पूरी करने ही वाला था कि अचानक स्टेज पर उसकी पूर्व प्रेमिक पहुंच गई और उसे रोकने लगी। फिर तो मानो तमाशा ही हो गया।

लड़के के पैरों में गिर गई प्रेमिका

इस घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें स्टेज पर शादी की रस्म के बीच एक लड़की शादी को जोड़े में पहुंचती है और लड़के को रोकती है। वह घुटने पर बैठ कर जोरों से चीखने लगती है कि गलती मेरी थी। लड़का उसका हाथ झटक कर वापस अपनी दुल्हन की ओर बढ़ता है लेकिन इस सब को देखकर गुस्से से लाल उसकी दुल्हन उससे हाथ छुड़ाकर चली जाती है।

वायरल हो रहा लव ट्राइएंगल का वीडियो

वायरल हो रहा लव ट्राइएंगल का वीडियो

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देखकर कोई मजाक उड़ा रहा है तो कोई लड़के को घटिया और बेवफा बता रहा है। खबर है कि लड़के ने लड़की से पूरी तरह रिश्ता खत्म कर दिया था क्योंकि उसे लग रहा था कि दोनों के विचारों में काफी अंतर है।

गाउन पहनकर सड़क पर दौड़ने लगी दुल्हनें

गाउन पहनकर सड़क पर दौड़ने लगी दुल्हनें

बैंकॉक की सड़कों पर 24 नवंबर को अलग नजारा देखने को मिला। सड़क पर 300 से अधिक दुल्हनें शादी के जोड़े में दौड़ लगा रही थी। सफेद गाउन में दुल्हनें रेस लगा रही थी तो उनके साथ उनके होने वाले दुल्हे भी सूट-बूट में उनके साथ दौड़ रहे थे। किसी ने तो अपनी दुल्हन को पीठे पर उठा रखा था तो किसी ने गोद में। सबमें एक दूसरे को पछाड़ने की होड़ लगी थी। दरअसल इस रेस का नाम रनिंग ऑफ ब्राइड्स था। ये अपने आप में खास तरह की रेस थी।

यह भी पढ़ें- जब गाउन उठाकर सड़क पर दौड़ने लगीं दुल्हनें, जानिए इस अनोखे रेस के बारे में, Pics..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+