सड़क पर बाइक लेकर निकला भालू, किसी ने बनाया वीडियो तो कोई डरकर भागा
नई दिल्ली। बाइक पर सैर सपाटा करना तो कई लोगों की हॉबी होती है। लेकिन अगर कोई भालू बाइक पर सैर सपाटा करने निकल पड़े तो हर किसी की नजरें उस पर टिक ही जाएंगी। ऐसा ही कुछ हुआ रूस के एक शहर में। यहां पर उस समय बड़े ही अजीबाे गरीब हालात हो गए जब एक भालू काे लोगों ने बाइक पर सैर-सपाटा करते देखा। वहां से गुजर रहे साइकोव नाम के एक जनाब ने इस नजारे का वीडियो बना डाला और लोगों को हंसने हसांने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

सड़क पर जहां के तहां ठहर गए लोग
साइकोव का कहना है कि जब मैं सड़क से गुजर था तो मैंने अपने पास से थ्री व्हीलर बियर बाइक पर एक भालू को बड़े ही मस्त अंदाज बैठा हुआ देखा था। सही बताऊं तो हर किसी की नजरें उस पर ठहर गई थीं। साइकोव का कहना है कि उस दौरान मुझे लगा कि क्यों न इस नजारे को कैमरे में कैद किया जाए क्योंकि ऐसे नजारे बार-बार देखने को नहीं मिलते। उसे देखकर लोग जस के तस ठहर गए।
बाइकिंंग की ट्रेनिंग ले रहा था भालू
इस नजारें को देखकर हर कोई अचंभित था। जब आप वीडियो देखेंगे तो पाएंगे कि भालू बड़े ही इत्मीनान से बैठा हुआ है और ड्राइव का मजा ले रहा है। भालू खतरनाक जानवर होता है इसलिए कोई कोई तो इस नजारे को देखकर डरा हुआ भी था। अगर वह किसी पर हमला कर दे तो काबू करना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन साइकोव यह बात सबसे बाद में पता चली की वह एक ट्रेन्ड भालू है और सर्कस के लिए बाइकिंग की ट्रेनिंग लेने की तैयारी कर रहा है।
देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications