फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर मोमोज बेच रहा इंग्लिश का प्रोफेसर, 12 मिलियन लोगों ने देखा VIDEO
English professor selling momos: कई बार लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपने प्रोफेशन को भी लात मार देते हैं। उन्हें दिखती हैं तो बस अपनी स्किल्स और कला। ऐसा करना कोई गलत बात भी नहीं है। हाल ही में एक शख्स को भी ऐसा ही कुछ करते देखा गया। शख्स लखनऊ की सड़कों पर मोमोज बेचता रहा। लेकिन इस दौरान मोमोज बेचने के उसके तरीके ने लोगों का मन मोह लिया।
अंग्रेजी सुनकर हो जाएंगे हैरान
दरअसल, शख्स का दावा है कि वो अंग्रेजी का प्रोफेसर है। भई बंदे की अंग्रेजी सुनकर आपको भी इस बात पर कतई शक नहीं होगा। आमतौर पर लोग मोमोज के बारे में बताकर उसकी बिक्री करते हैं। फिर चाहे वो मलाई मोमोज हो, फ्राई मोमोज हो या फिर स्टीम। और भी कई तरह के मोमोज बाजार में बिकते हैं। लेकिन शख्स उसे खाने के बाद लोग कैसा फील करेंगे, इस बारे में बता रहा है, वो भी फर्राटेदार अंग्रेजी में।

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर बेच रहा मोमो
किसी मोमोज बेचने वाले को आपने भी शायद ही इतनी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते सुना या फिर देखा होगा। लेकिन ये शख्स जिस तरह से मजेदार अंग्रेजी बोलकर मोमोज की बिक्री कर रहा है, वो काफी मजेदार है।
मोमोज के बारे में दी जानकारी
वायरल वीडियो में शख्स को फॉर्मल कपड़े पहने मोमोज बेचते देखा जा सकता है। उसने सफेद रंग की टीशर्ट और जीन्स पहनी हुई है। वो कह रहा है कि घर के बने मोमोज ट्राई करो। आपको पक्का इसका टेस्ट पसंद आएगा। बहुत सफाई से ये बना हुआ है। अगर आप एक बार इसे खा लेंगे तो आपको इसके अंदर डाले गए सारे इंग्रीडियंट्स के बारे में पता चलेगा। जैसा कि मैंने आपको बताया इसमें आटे का इस्तेमाल हुआ है। मोमोज की बाहरी परत भी काफी पतली है।
लोगों ने किया रिएक्ट
अब शख्स की इतनी मेहनत देखने के बाद लोग इस क्लिप को देखकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि जैसा कि वो बता रहा है, वो कोई प्रोफेसर नहीं है। एक यूजर ने कहा कि मैं आपको बता दूं कि वो कोई प्रोफेसर नहीं बल्कि एक आम आदमी है। वो अपनी पत्नी की मदद कर रहा है। वो दोनों अपनी बच्ची को एक अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं। प्लीज आप घटिया कमेंट्स ना करें।
यूजर ने शख्स के बारे में बताया
यूजर ने आगे कहा कि मैं इस शख्स से मिल चुका हूं। हम जब रविवार को बाहर घूम रहे थे, तो मैं अपने परिवार के साथ इस बंदे से मिला। वहीं कई लोगों को लग रहा था कि वो एक प्रोफेसर है और उसकी नौकरी छूट गई है। ऐसे में ये लोग शख्स को सांत्वना दे रहे थे।
यहां देखें वीडियो...
12 मिलियन से ज्यादा ने देखा वीडियो
एक यूजर ने कहा कि जरा सोच कर देखिये कि एक प्रोफेसर बनने के लिए कितने सालों की मेहनत लगती होगी। लेकिन फिर भी सरकारी नौकरियां देने में फेल हैं। इसके साथ ही अच्छी तनख्वाह देने में भी सरकार फेल है। इसलिए शख्स स्ट्रीट पर मोमोज बेच कर अपना गुजारा कर रहा है। बता दें कि मोमोज बेचने वाले इस शख्स के वीडियो को 12 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई और भी लोग मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि वो मार्केटिंग के लिए अंग्रेजी का इस्तेमाल कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications