फाइलों में छिपा था सांप, लखनऊ सचिवालय के कर्मचारी को डसा
Snake in Lucknow secretariat office: लखनऊ स्थित सचिवालय में उस वक्त हंगामा मचा जब सरकारी फाइलों के बीच एक सांप घुस आया। अफरा-तफरी तो उस वक्त मच गई जब इस सांप ने एक कर्मचारी को डस लिया।
दफ्तर में घुसा सांप
सांप को देखते ही कर्मचारियों में भागदौड़ होने लगी। सभी लोग डंडे, वाइपर और फंटी की मदद से उसे भगाने की कोशिश करने लगे। इसके बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया गया।

फाइल के अंदर से निकला और फिर...
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन भक्ति भवन के चौथे फ्लोर में अमितोष कुमार कार्यालय में जरूरी फाइल को ढूंढ रहे थे। इतने में उन्हें फाइल के अंदर सांप बैठा हुआ नजर आया।
सांप दिखते ही मचा अफरातफरी का माहौल
सांप को देखने के बाद उनके होश ही उड़ गए और वे चीखने लगे। लेकिन उसी वक्त सांप ने उन्हें डस लिया। वन विभाग को इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद सांप को पकड़ा गया। फिल्हाल घायल कर्मचारी का इलाज चल रहा है और उसकी हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
झाड़फूंक के चक्कर में गंवाई जान
इससे पहले भी यूपी में सांप के काटने का एक मामला सामने आया था, जिसमें दो भाईयों की मौत हो गई थी। दोनों भाईयों को झाड़फूंक के चक्कर में इलाज से दूर रखा गया, जिसके चलते उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें झाड़फूंक के चक्कर में लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं।
अंधविश्वास के चलते बेमौत मरते हैं लोग
इलाज की कमी के चलते कई बार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाता है। सांप के काटे जाने के बाद अगर समय पर इलाज मिल जाए तो लोगों की जान बच सकती है और वे बेमौत मारे जाने से भी बच सकते हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में लोगों को इस बात की जानकारी कम ही होती है।












Click it and Unblock the Notifications