मां को पसीने से तरबतर देख छोटी बच्ची ने कुछ यूं दी छांव, VIDEO देखकर आप भी करने लगेंगे तारीफ

मां को पसीने से तरबतर देख छोटी बच्ची ने कुछ यूं दी छांव, VIDEO देखकर आप भी करने लगेंगे तारीफ

नई दिल्ली, 23 जून: कहते हैं कि मां आखिर मां ही होती है, अपने बच्चों को हर कष्ट और बड़ी से बड़ी मुसीबत से बचाने के लिए हमेशा तैयार रहती है। ऐसे में अगर बच्चे भी मां के दुख को समझ ले और उनकी सेवा में जुट जाएं तो फिर बात ही क्या। फिलहाल, सोशल मीडिया पर मां और बेटी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप इमोशनल होने के साथ-साथ मुस्कुराने भी लगेंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर मां-बेटी का जो वीडियो वायरल हुआ है मासूम बेटी मां की पीड़ा को समझते हुए उनकी गर्मी से राहत देने के लिए पंखा झलने लगती है।

वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल

वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल

मां और बेटी के इस खूबसूरत पलों के वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। तो वहीं, लोग बच्ची की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो मां-बेटी का वीडियो वायरल हुआ है उसे bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। 18 सेकंड के इस वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर काफी कम समय पर सुर्खियां बटोर ली है। तो वहीं, यूजर्स भी इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मां-बेटी का यह वीडियो कर देगा इमोशनल

मां-बेटी का यह वीडियो कर देगा इमोशनल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि तपती धूप में एक महिला सड़क किनारे फल बेच रही है। इस दौरान महिला की बेटी उसके पीछे खड़ी हुई दिखाई दे रही है। तपती धूप में मां को मेहनत करते और पसीने से तरबतर होता हुआ देख बेटी से रहा नहीं जाता। मासूम बच्ची फौरन गत्ते की मदद से पंखा झलने लगती है।

तपती धूप से मां को बचाने की कोशिश कर रही है मासूम

वीडियो में आप देख सकते है कि उस वक्त मासूम बच्ची को जो समझ में आता है, वह अपनी मां के लिए करती है। कभी वह अपनी मां को धूप से बचाने के लिए गत्ते से छांव देने की कोशिश करती है। तो कभी उससे हवा करने लगती है। मां-बेटी का यह वीडियो इतना शानदार है कि किसी को भी इमोशनल कर देगा। इस वीडियो को देख लोग भी काफी इंप्रेस हुए हैं। आइए देखते है ये वीडियो....

इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो

इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो

मां-बेटी के इस वीडियो को bhutni_ke_memes नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक यह वीडियो 8 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'क्योंकि ये मां है।' तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि, इस छोटी सी बच्ची ने अपनी मां के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए मेरा सैल्यूट है। इसके अलवा ज्यादातर यूजर्स दिल वाली इमोजी के साथ इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+