Earth Unseen PIC: एलन मस्क ने शेयर की पृथ्वी की अनदेखी तस्वीर, जिसे पूरी दुनिया देखेगी पहली बार!
Earth Unseen photo, आपने अंतरिक्ष से खींच गई पृथ्वी की कई तस्वीरें देखी होंगी। दिन में हरी और नीली दिखने वाली पृथ्वी रात में एक चमचमाता हुआ गोला नजर आती है। लेकिन दुनिया से सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने विश्व के सामने पृथ्वी की एक और नई तस्वीर पेश की है। जिसे आज से पहले दुनिया में किसी ने नहीं देखा था।
एलन मस्क ने पृथ्वी की पहले कभी न देखी गई तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने जो फोटो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि रेडियो फ्रीक्वेंसी में हमारा होम प्लेनेट कैसा दिखता है? सोशल मीडिया पर यूजर्स इस तस्वीर को शेयर कर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एलन मस्क ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, स्टारलिंक डायरेक्ट से सैटेलाइट फोन तक रेडियो फ्रीक्वेंसी में पृथ्वी कैसी दिखती है? उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें काले और भूरे रंग की आड़ी-तिरछी रेखाएं और बीच में सफेद धब्बे दिखाई दे रहे हैं। धरती की आज तक इस तरह की तस्वीर कभी भी सामने नहीं हैं। जो भी इस तस्वीर को देख रहा है, वह चौंक जा रहा है।
एलन मस्क ने जो तस्वीर शेयर की है। उसमें पृथ्वी का दक्षिणी हिस्सा यानि ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप नजर आ रहा है। जिसमें चारों तरफ काले रंग की लकीरें दिख रही है। वह ऑस्ट्रेलिया के समुद्र के किनारे पर बसे शहर टिमटिमाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अभी तक 7.3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस तस्वीर को लेकर कई तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

एक एक्स यूजर ने लिखा कि, इस तस्वीरे में पृथ्वी धागों की तरह बुनी हुई नजर आ रहा है। जिसमें करोड़ों धागे एक दूसरे में गुथे हुए हों।वाह, यह तो अद्भुत है। बता दें कि एलन मस्क की इंटरनेट कंपनी स्टार लिंक ने अंतरिक्ष में हजारों उपग्रहों को छोड़ा है। जिससे नेटवर्क का एक जाल तैयार हुआ है। जो दुनिया के किसी भी कोने में आपको तेज गति का इंटरनेट मुहैया करता है।
एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, "डायरेक्ट टू सेल क्षमताओं वाले स्टारलिंक सैटेलाइट टेक्स्टिंग, कॉलिंग और ब्राउज़िंग दुनिया के हर कोने में पहुंचा रहा है, चाहे आप जमीनपर हो, झीलों या तटीय जल में कहीं भी हों। आपको हर समय हाईस्पीड इंटरनेट प्रदान करता है। जिसके चलते आइटी सेक्टर में एक नई क्रांति आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications