भूखे हाथी ने खा लिए 40,000 के नोट, फिर करने लगा उल्टियां
असम के सोनितपुर जिले में रविवार की रात एक हाथी ने दुकान पर रखी 40 हजार की नकदी खा ली। इसमें 26 हजार सौ-सौ के नोट थे, जबकि 14 हजार 10 के नोट थे।
नई दिल्ली। कहते हैं कि भूख में क्या खाना है क्या नहीं ये इंसान को भी नहीं सूझता तो फिर जानवर क्या है। भूख क्या-क्या खिला देती है ये असम में देखने को मिला जब एक हाथी ने दुकान पर रखे नोट खा लिए। 40, हजार की करेंसी खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने उल्टियां शुरू कर दी।

असम के सोनितपुर जिले में रविवार की रात एक हाथी ने दुकान पर रखी 40 हजार की नकदी खा ली। इसमें 26 हजार सौ-सौ के नोट थे, जबकि 14 हजार 10 के नोट थे। नोट खा लेने के बाद हाथी ने उल्टिंया शुरू कर दी और करीब 14 बजार के नोट उसने उल्टी कर वापस निकाल भी दिए।
दुकानदार ने बताया कि उसने ट्रेडर को देने के लिए 40 हजार की रकम रखी थी, जिसको हाथी ने खा लिया। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आसपास के लोगों का कहना है कि जानवर अकसर खाने की तलाश में इंसानों की बस्ती में आ जाते हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications