नन्हें हाथी ने किए ऐसे जबरदस्त डांस स्टेप, देखने वालों के उड़ गए होश, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे फैन

Elephant dance सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सजे-धजे हाथी का सड़क पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ये मालूम नहीं है कि, ये वीडियो किस जगह का है। लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में हाथी ने आगे के पैरों से ऐसे डांस स्टेप किए कि देखने वालों के होश उड़ गए। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग नन्हें हाथी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

हाथी ने किया ऐसा डांस लोग देखकर हुए दंग

हाथी ने किया ऐसा डांस लोग देखकर हुए दंग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी सड़क पर सजा धजा हुआ खड़ा है। वहीं तेज आवाज में बज रही गाने की धुन पर हाथी झूम रहा है। इसके बाद हाथी का महावत आ जाता है। वह हाथी के पैरों पर छड़ी मारकर कुछ निर्देश देता है। जिसके बाद साउथ इंडियन स्टाइल में मजेदार डांस करने लगता है। जिसके देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं।

आगे के पैरों से दिखाए धांसू स्टेप

आगे के पैरों से दिखाए धांसू स्टेप

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। वीडियों किस जगह का ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो गया है। लेकिन यूजर्स कमेंट कर बता रहे हैं ये वीडियो पूर्वोत्तर के किसी राज्य है। वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां हाथी के शानदार डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग हाथी के इस डांस को लेकर अलोचना कर रहे हैं। वे इसे पशु क्रूरता बताकर विरोध कर रहे हैं।

लोग ने हाथी के डांस का किया विरोध

लोग ने हाथी के डांस का किया विरोध

वायरल हो रहे वीडियो की आलोचना करते हुए एक यूजर्स ने लिखा कि, जानवर इंसानों को खुश करने और नचवाने के लिए नहीं बने हैं। कृपया पशु दुर्व्यवहार बंद करें..यह दिल दहला देने वाला है। एक यूजर्स ने लिखा कि, नाचने के लिए निर्देश देने वाले शख्स के हाथ की नुकीली चीज नहीं दिख रही है। यह झकझोर देने वाला है। एक महिला यूजर्स ने लिखा कि, ये बेस्ट वीडियो नहीं बल्कि बहुत बुरा वीडियो है।

देखें वायरल वीडियो

एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, यह एक हाथी का बच्चा है और इतने कपड़े डालकर गर्मी में नौटंकी कराना अच्छा नहीं है। ऊपर से डंडा लेकर घूम रहा आदमी ज़बरदस्ती उससे डांस स्टेप करवा रहा है। उन्हें अपने प्राकृतिक आवास में होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+