VIDEO: हथिनी ने दिया बच्चे को जन्म, हाथियों के झुंड ने नवजात को शिकारियों से बचाने के लिए किया ये काम
नई दिल्ली, 16 अगस्त: हाथी हमेशा अपने झुंड में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनके इस परिवार में मुखिया भी होता है। इंसानों की तरह अगर हाथी के परिवार में किसी हाथी पर कोई खतरा आता है। तो बाकी हाथी उस हाथी का साथ देते हैं। वहीं अगर कोई खुशी होती है तो पूरा परिवार मिलकर सेलिब्रेट भी करता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर हाथियों के एक ऐसे ही ग्रुप का वीडियो वायरल हो रहा है।

हथिनी ने घास के मैदान में बच्चे को जन्म दिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक हथिनी बच्चे को जन्म देती हुई दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक हथिनी घास के मैदान में खड़ी है। हथिनी बच्चे को जन्म दे रही है। बच्चा एकदम से जमीन पर गिरता है और हथिनी उस संभालने की कोशिश करती है। इसके बाद हथिनी अपनी बच्चे से दुलार करने लगती है। इसी बीच आसपास के हाथी भी वहां पर आ जाते हैं।

जन्म के बाद अन्य हाथियों ने हथिनी को घेरा
हाथियों का वह समूह अपने परिवार ने आए नए मेहमान के स्वागत के लिए उत्साहित होकर हथिनी को घेर लेता है। जिसके बाद झुंड के अन्य हाथी ने मेहमान का स्वागत चिंगाड़ कर करते हैं। हाथियों के सेलिब्रेशन का वीडियो देखते ही बन रहा है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वायरल हो रहा वीडियो मसाई मारा रिजर्व केन्या का है।

शिकारियों से बचाने के लिए किया ये काम
एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि, हाथी अद्भुत जीव होते है । बहुत से लोगों की तुलना में होशियार और दयालु। एक यूजर्स में मजेदार प्रतिकिया देते हुए लिखा कि, मैं केवल यही सोच सकता हूं कि वह सोच रही थी- कृपया थोड़ी गोपनीयता रखें। इस सेलिब्रेशन को लेकर एक यूजर्स ने जानकारी दी कि, दरअसल हाथियों का ये झुंड मां और नवजात दोनों को शिकारियों से बचा रहे हैं। वे शिकारियों को नवजात की गंध लेने से रोकने के लिए गंदगी और घास को खुरचते हैं। मुझे लगता है कि यह सुंदर है!
दिल छू जाने वाला वीडियो
लोगों को यह वीडियो इतना ज्यादा पसंद आया कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जानवरों के बच्चों के तुरंत चलने को लेकर एक यूजर ने लिखा कि, मनुष्यों के लिए यह इतना आसान क्यों नहीं है? हम लगभग तुरंत क्यों नहीं चल सकते? हम सभी इस यूर्जस का दर्द समझ सकते हैं, लेकिन ये प्रकृति है,यही उसके नियम हैं।












Click it and Unblock the Notifications