हाथी ने छोटी बच्ची के साथ मिलकर किए डांस स्टेप, सोशल मीडिया पर लोगों को भा गया वीडियो
नई दिल्ली, सितंबर 18। सोशल मीडिया पर लोगों के दिल को भा जाने वाला एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो उन लोगों के लिए है जो सोचते हैं कि बेजुबान जानवर समझदार नहीं होते या फिर उनके अंदर कुछ भी सोचने या समझने की शक्ति नहीं होती। ऐसे लोग इस वीडियो को देख सकते हैं। वायरल वीडियो में एक विशाल हाथी एक बच्ची के साथ मिलकर डांस स्टेप को फॉलो कर रहा है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है।

बच्ची और हाथी की जुगलबंदी
ट्विटर पर IPS दिपांशु काबरा के ऑफिशियल हैंडल से शेयर किया गया यह वीडियो लोगों को काफी लुभा रहा है। क्लिप को शेयर करते हुए काबरा ने लिखा है, "किसने डांस स्टेप बेहतर किए हैं?" आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक हाथी और उसके केयर टेकर के सामने खड़ी एक बच्ची डांस स्टेप करती है। हाथी उस बच्ची को देखकर उसे कॉपी करने की कोशिश करता है और काफी हद तक डांस के स्टेप को फॉलो कर लेता है।

हिट हुआ ट्विटर पर वीडियो
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि हाथी सिर हिलाकर और अपने विशाल, फड़फड़ाते कानों को प्रदर्शित करके लड़की के स्टेप को फॉलो करता है। वायरल वीडियो को 30 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है और इसके अलावा 126 लोगों ने इसे रिट्वीट और 1400 से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। कुछ यूजर्स ने वीडियो पर मजेदार कॉमेंट भी किए हैं।

सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते हैं हाथी
आपको बता दें कि इंटरनेट पर हाथियों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाथी अक्सर कुछ न कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं कि उनका वीडियो वायरल हो जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी जिसे भारतीय वन अधिकारी (IFS) परवीन कस्वां ने शेयर किया था। साझा किए गए पोस्ट में कस्वां ने हाथियों को जंगलों के सिविल इंजीनियरों के रूप में संदर्भित किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि "क्या आप जानते हैं कि हाथी वनों के सिविल इंजीनियर होते हैं, वे अपने कदमों से सड़कें बनाते हैं। उन्होंने उनमें चलते हुए नदियों का निर्माण किया।












Click it and Unblock the Notifications