चीन में प्लास्टिक के ब्वॉयफ्रेंड का है चलन, उम्र के हिसाब से हैं अलग-अलग कैटेगरी, जानें FACTS
चीन के डोंगयांग प्रांत के लोग कुंवारे लड़कों की पेशाब में अंडों को उबालकर बड़े चाव से खा रहे हैं। चीन के डोंगयांग में हर साल इस मौसम में यहां इसी तरह वर्जिन अंड़ों (Tongzi Dan) को खाने का रिवाज है।
नई दिल्ली। चीन जितना अपनी कलाकारी के लिए जाना जाता है उतना ही अपनी अजीबो-गरीब कारनामों के लिए भी। चाहें वो कॉपी करने की बात हो या फिर कुछ भी खाने-पीने की, दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो चीन न कर सकता हो। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी चीन में की जाती हैं जिसे जानकर आप कहेंगे 'ओह मॉय गॉड'। तो आइए आज हम आपको ऐसी अजीबो-गरीब चीजों के बारे में बताते हैं जो जिसे जानकर आप सन्न रह जाएंगे।

वर्जिन लड़कों के पेशाब में उबाल कर खाया जाता है अंडा
चीन के डोंगयांग प्रांत के लोग कुंवारे लड़कों की पेशाब में अंडों को उबालकर बड़े चाव से खा रहे हैं। चीन के डोंगयांग में हर साल इस मौसम में यहां इसी तरह वर्जिन अंड़ों (Tongzi Dan) को खाने का रिवाज है। वर्जिन अंडों को तैयार करने के लिए सबसे पहले अंडों को वर्जिन लड़कों की पेशाब में उबाला जाता है, इसके बाद अंडों के छिलके निकालकर उन्हें फिर खौलते पेशाब में डालकर उबाला जाता है, ताकि अंडों में पेशाब का फ्लेवर आ सके। अंडों को उबालने के लिए वर्जिन लड़कों के पेशाब स्कूलों से इक्ठ्ठा किया जाता है। स्कूलों के बाहर बाल्टी रख दी जाती है और छात्रों को इसमें पेशाब करने के लिए कहा जाता है।

कहीं भी सो जाते हैं चीनी
दोपहर में सोने के लिए चीनी खासा फेमर हैं। चीन के स्कूलों में तो लंच के बाद बाकायदा 30 मीनट का अतिरिक्त समय सिर्फ सोने के लिए (पॉवर नैप) दिया जाता है। लेकिन सबसे अजीबो-गरीब बात ये है कि चीनी लंच के बाद कहीं भी सो जाते हैं। चाहें वो सड़क का किनारा हो या फिर रेलवे ट्रैक।

कुंवारी लड़कियों को रेंट पर मिलते हैं ब्वॉयफ्रेंड
चीन में कुंवारी लड़कियों को रिझाने वाला एक नया कारोबार खूब फल-फूल रहा है। आपने किराये के घर और गाड़ी के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन इस नए कारोबार में कुंवारी लड़कियों को किराए पर ब्वॉयफ्रेंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ताओबाओ डॉट कॉम नाम की यह चाइनीज ऑनलाइन कंपनी उन महिलाओं को भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड देती है, जो शादी से पहले पुरुषों को लेकर अपनी झिझक दूर करना चाहती हैं।

बिकनी की जगह 'फेसकीनी'
'फेसकीनी', इन दिनों चीन के फैशन की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है। अपने चेहरे को धूप से बचाने के लिए चीन के लोग फेसकीनी का इस्तेमाल करते हैं। जिस तरह बिकिनी बीच पर पहनी जाती है, उसी तरह फेसकीनी का इस्तमाल सनबाथ लेते हुए किया जाता है।

चीन के वालमार्ट में बिकता है लगभग हर जानवर का मीट
चीन के वालमार्ट में लगभग हर जानवर का मांस बिकता है। चीन में यह बहुत आम है। चीन में ऐसी कई मशीनें हैं, जिनमें जिंदा केकड़े पैकेट बंद मिलते हैं। इतना ही नहीं यहां के वालमार्ट में मगरमच्छ तक का मीट बिकता है।

प्लास्टिक का ब्वॉयफ्रेंड
सेक्स टॉय के बारे में तो सभी जानते होंगे लेकिन चीन में मिलने वाले प्लास्टिक ब्वॉयफ्रेंड इन सब से अलग हैं। अहम बात यह कि यह आपको हर उम्र के हिसाब से अलग अलग मिलेंगे। हालांकि यह आपको ऑनलाइन ऑर्डर करने होते हैं। इनकी कोई अलग से दुकान नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications