...जब ब्रह्मांड के बड़े हिस्से में छाया अंधेरा, सूर्यदेव के पास कैसे पहुंचा प्लेन! हैरान कर देगी दुर्लभ तस्वीर
इस महीने लगे सूर्य ग्रहण के दौरान कैप्चर की गई एक दुर्लभ तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर एक बार तो हर कोई आश्चर्य में पड़ जाएगा। तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक प्लेन सूर्य के काफी नजदीक से गुजर रहा है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ली गई ये तस्वीर खास इसलिए भी है कि जब ब्रह्मांड का एक बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा था तो प्लेन कैसे आसमान में उड़ा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये खास तस्वीर 8 अप्रैल, 2024 को कैप्चर की गई। जब अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा गया। तस्वीर यूएस के ब्लूमिंगटन, इंडियाना मेमोरियल स्टेडियम से ली गई। जब यहां होसियर कॉस्मिक उत्सव के दौरान एक हवाई जहाज पूर्ण सूर्य ग्रहण के पास से गुजरता हुआ दिखाई दिया।

पिछले हफ्ते सोमवार को अमेरिका, यूरोप के कई देशों में पूर्ण सूर्यग्रहण देखा गया। ये सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को भारतीय समय के अनुसार रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू हुआ था, जो आधी रात को 02 बजकर 22 मिनट तक रहा।
ग्रहण की एंट्री सबसे पहले मैक्सिको के 603 किलोमीटर में फैले इस्ला सोकोरो आईलैंड में एंट्री हुई। यहां भारतीय समय अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे सूर्य ग्रहण देखा गया। इस्ला सोकोरो आईलैंड में पूरी तरह अंधेरा छा गया। इसके बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका होते हुए कनाडा भी पहुंचा। इसके अलावा 54 देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया। हालांकि ये सूर्य ग्रहण का भारत में कोई असर दिखाई नहीं दिया, इसकी वजह ग्रहण के वक्त भारत में रात का होना था।












Click it and Unblock the Notifications