गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली बिल से हैं परेशान? इन आसान उपायों को अपनाकर कर सकते हैं कटौती

Electricity bill in Summer: गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों के घरों में एसी और कूलर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने लगता है। ऐसे में इन इलेक्ट्रिक उपकरणों के इस्तेमाल का कारण अचानक से बिजली के बिल में भी बढ़ोतरी हो जाती है।

परेशान हो जाते हैं लोग
ऐसे में अकसर लोग बढ़े हुए बिल की वजह से काफी परेशान हो जाते हैं। तो चलिये जानते हैं उन खास तरीकों के बारे में, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने बिजली बिल में अच्छी-खासी कटौती कर सकते हैं।

 Electricity bill

एसी का ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले बात करते हैं उस उपकरण की, जो गर्मियों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जी हां! हम बात कर रहे हैं एसी की। एयर कंडिशनर्स आजकल हर किसी के घर में लगा होता है। ऐसे में अगर आप भी इसके बिल से परेशान हैं तो इसे 24 डिग्री तापमान पर चलाएं। इतना ही नहीं, जब कमरा ठंडा हो जाए तो एसी बंद कर दें। लंबे समय तक एयर कंडीशनर का उपयोग करने पर जाहिर तौर से ज्यादा बिल आएगा।

अनावश्यक तौर पर लाइट ना करें ऑन
आगर आपके घर में दिन में अच्छी-खासी रोशनी होती है, तो जब जरूरी ना हो तो लाइट का इस्तेमाल ना ही करें। इससे आप आराम से अपने बिजली के बिल में कटौती कर सकते हैं। इसके अलावा आप घर में एलईडी बल्बों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बिजली का बिल कम आएगा।

इस तरीके से कम करें बिल
फ्रिज के ऊपर माइक्रोवेव रखते हैं या फिर रखा हुआ है तो इसे तुरंत ही हटा दें। इससे बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। इसके साथ ही फ्रिज को डायरेक्ट सनलाइट से भी दूर ही रखें। इसके साथ ही गर्म खाने को कभी फ्रिज में ना रखें। खाना ठंडा करने के बाद ही फ्रिज में रखना चाहिए। फोन और कैमरा चार्जर इस्तेमाल करने के बाद इसे प्लग से निकाल दें। क्योंकि इसके लगे रहने से बिजली का इस्तेमाल होता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+