गैरकानूनी तरीके से बॉर्डर क्रॉस करते दिखे कुछ लोग... वायरल हुआ DUNKI का वीडियो, जानें क्या है मामला
Dunki Viral Video: 'डंकी...' एक ऐसा शब्द, जो पंजाबी मुहावरे से निकला है और जिसका सीधा सा मतलब है कि एक जगह से दूसरी जगह जाना। या यूं कहें कि ये एक तरीका है जिसके जरिये लोग अवैध रूप से दूसरे देश पहुंचने की कोशिश करते हैं। बीते दिनों आपने शाहरुख खान का डंकी फिल्म के बारे में तो सुना ही होगा। अब सोशल मीडिया पर एक SRK की फिल्म को रियलिटी में बदलने वाला एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दो युवा भारतीय नजर आ रहे हैं, जो अवैध रूप से मैक्सिको सीमा की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। ये एच1बी वीजा या फिर ग्रीन कार्ड चाहने वाले मेहनती लोगों से इतर ऐसे लोगों को दिखा रहा है, जो बस किसी भी तरह दूसरे देश पहुंचना चाहते हैं। चाहे फिर ये अवैध तरीका यानी 'डंकी' ही क्यों ना हो।

अगर कोई ग्रीन कार्ड लेना चाहे और एच1बी वीजा के तहत कानूनी तरीके से दूसरे देश पहुंचना चाहे तो इसमें 100 साल से भी ज्यादा तक का वक्त लग सकता है। ये एक ऐसी जर्नी है जिसके खत्म होने का कोई तय समय नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि न जाने कितने ही देश के लोग इसे पाने में लगे हैं मगर जब चीजें उनके हाथ से फिसलती चली जाती हैं तो वे अपनी जान को हथेली पर रख डंकी प्रोसेस का सहारा लेते हैं।
बताते चलें कि इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और यहां तक कि पत्रकार जैसे पेशे वाले लोगों को वीजा अप्रूवल के लिए कम से कम 500 दिनों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में बचे लोग डॉक्यूमेंट्स के बिना ही दूसरे देश पहुंचने का गलत तरीका अपनाते हैं। ये इमीग्रेशन पॉलिसी की खामियों को साफतौर पर उजागर करता है। साथ ही ऐसे लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहा है, जो कानूनी तरीकों से दूसरे देश पहुंचना चाहते हैं।
दुर्भाग्य की बात है कि साल 2011 से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका पहुंचने वालों में भारतीयों की संख्या में 70 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है। ट्विटर पर भी ऐसे कई वीडियोज हैं, जिनमें बड़ी संख्या में डंकी प्रोसेस के तहत दूसरे देश पहुंचने की कोशिश करते भारतीयों को दिखाया गया है।
पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लोग भी टेक्सास-मैक्सिको बॉर्डर के पार चल रहे हैं। ये लोग ऐसे बॉर्डर क्रॉस कर रहे होते हैं, जैसे कि खाना खाने के बाद इंसान टहलता है।
वीडियो में दो भारतीय बिना किसी डर के लंबी कठिन यात्रा के बाद अमेरिकी सीमा पार कर खुश हैं। अवैध रास्ता अमेरिकियों को यह समझने का एक छोटा रास्ता है कि उनके सामने वीजा पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वीजा और अपने ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
भारतीय-अमेरिकी लेखक और प्रेरक वक्ता विवेक वाधवा अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहते हैं, ये अमेरिकी इमीग्रेशन की बहुत बदहवास स्थिति को दिखाता है। कानून तोड़ो और फिर पुरस्कार पाओ। अत्यधिक कुशल इंजीनियरों और वैज्ञानिकों को पर्यटक वीजा भी नहीं मिल सकता है, जबकि कोई भी मेक्सिको के लिए उड़ान पकड़ सकता है और सीमा पार चल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications