Dudhsagar Waterfalls को करीब से देखने पर क्यों लगी रोक? पर्यटकों से GRP ने करा ली उठक- बैठक, Video
गोवा में दूधसागर वाटरफॉल का नजारा लेने के लिए भारी संख्या में युवा पहुंचे थे। लेकिन अद्भुत नजारा देखने के लिए उन्होंने जो रास्ता अपनाया उसके लिए उन्हें जीआरपी के सख्त रवैया के समाना करना पड़ा।
Dudhsagar Waterfalls: गोवा में दुग्धसागर वाटरफॉल का अद्भुत नजारा लेना कई लोगों को भारी पड़ गया। दरअसल, वाटरफॉल को रेलवे ट्रैक पर खड़ होकर नजदीक से देखना मना था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग वाटरफॉल देखने पहुंचे थे। कई लेन तक तक भारी संख्या में लोग खड़े थे। ऐसे में जीआरपी को सख्त एक्शन लेना पड़ा। ट्रेनों का आवागमन बाधित ना हो इसके लिए रेलवे ट्रैक से लोगों को हटाने में जीआरपी ने सख्ती दिखाई।
दुग्ध सागर वाटरफॉल को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे थे। रेलवे ने पहले से ही रेलवे ट्रैक पर लोगों को खड़े ना होने को लेकर आगाह किया था। इसके बावजूद भारी भीड़ रेल लाइन पर देखी गई। इसके लेकर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ दिख रही है। एसे में जीआरपी ने सख्त एक्शन लेते हुए रेल लाइन से लोगों को हटाया और उसके बाद जानबूझकर की गई गलती के लिए उठक- बैठक करने को कहा।

Large numbers of trekkers were stopped at #Dudhsagar railway station from going to the famous cascade. Entry to the waterfalls is banned owing to heavy rains and train movement @NewIndianXpress @XpressBengaluru @KannadaPrabha @NammaBengaluroo @allaboutbelgaum @HubliCityeGroup pic.twitter.com/roBJG7BS93
— Amit Upadhye (@AmitSUpadhye) July 16, 2023
रेलवे ने क्या कहा?
एक ट्वीट में, दक्षिण पश्चिम रेलवे ने कहा, "हम आपसे अपने कोच के भीतर से दूधसागर झरने की सुंदरता का आनंद लेने का आग्रह करते हैं। पटरियों पर/उसके किनारे चलना न केवल आपकी अपनी सुरक्षा को ना सिर्फ खतरे में डालता है बल्कि रेलवे अधिनियम की धारा 147, 159 के तहत भी अपराध है। इससे ट्रेनों की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। दूधसागर या ब्रैगेंजा घाट के किसी भी अन्य स्टेशन पर उतरना प्रतिबंधित है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और अपनी सुरक्षा के लिए निर्धारित नियमों का पालन करें।"












Click it and Unblock the Notifications