WATCH: शराब के नशे में धुत महिला ने पुलिसकर्मियों को मारी लात! मेडिकल जांच के बाद पुलिस भी रह गई हैरान

Drunk woman kicked police: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल हुए हैं, जिनमें लोगों को पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी करते देखा जा सकता है। अकसर ये वाकये शराब के नशे में ही होते हैं। जब इंसान को होश ही नहीं होता कि आखिर वो क्या कर रहा है। हालांकि, बाद में इसका उसे बेहद अफसोस होता है।

महिला की मेडिकल जांच ने किया हैरान
ऐसा ही एक वाकया उस वक्त सामने आया, जब एक महिला को पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी से पेश आते हुए देखा गया। हालांकि, इसके बाद जब महिला की मेडिकल जांच कराई गई, तो रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।

Bengaluru

पुलिसकर्मियों को मारी लात
शराब के नशे में धुत महिला पहले तो फ्लोर में लेटी दिखाई पड़ रही है। महिला के चारों ओर महिला पुलिसकर्मी मौजूद हैं। जमीन पर पड़ी महिला काफी नशे में है। पुलिसकर्मी उसे संभालने की कोशिश करते हैं लेकिन वो काबू में ही नहीं आती। पहले तो वो महिला पुलिसकर्मियों से बहस करने लगती है। फिर देखते ही देखते वो एक महिला पुलिसकर्मी को लात मार देती है। इसके बाद लगातार उनके साथ बहस करने लगती है।

वीडियो हुआ वायरल
ट्विटर पर ये वीडियो माधुरी अदनाल नाम के यूजर ने शेयर किया था। कैप्शन में लिखा था कि पहले तो महिला के ड्रग्स के नशे में धुत होने की बात कही जा रही थी। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं मिला। अब महिला अस्पताल में है। इसके बाद एक्टिविस्ट बरखा तेहरान ने भी ये वीडियो शेयर किया और इसे बकवास बताया।

मेडिकल जांच में हैरत भरा खुलासा
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला को ड्रग्स के नशे के शक में टेस्ट करवाने के लिए भिजवाया। कुछ समय बाद रिपोर्ट आने पर पता चला कि महिला ने ड्रग्स नहीं लिया हुआ था। हैरानी भरी बात ये है कि पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि महिला ने किसी तरह की शराब का भी सेवन नहीं किया हुआ था। महिला का टेस्ट पूरी तरह से नेगेटिव आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+