Drone Captured Shark: ड्रोन ने ऐसे बचाई हजारों लोगों की जान, समंदर किनारे घूम रहा था खूंखार शिकारी
समंदर किनारे सर्फिंग कर रहे हजारों लोगों के आस-पास खूंखार शार्क घूम रही थी, लेकिन लोगों की नजर उसपर नहीं पड़ी। तभी डेविड नाम के शख्स के ड्रोन की नजर इस शार्क पर पड़ी और फिर इन लोगों की जान बच पाई।

Drone saved from Shark: जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन कभी-कभी इंसान की सूझबूझ से बड़े से बड़ा हादसा भी टल जाता है। डेविड एल्फोन्सो के परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब वे सब समुद्र के किनारे मस्ती कर रहे थे। उस वक्त डेविड वाइल्डलाइफ को कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तभी उनकी नजर एक खूंखार शिकारी पर जा पड़ी, जिसके बाद बेहद सूझबूझ से कदम उठाते हुए उन्होंने न सिर्फ अपनी पत्नी और बच्चे की जान बचाई, बल्कि वहां मौजूद कई तैराकों की जिंदगी भी बचा ली।

समंदर किनारे खेल रहा था बच्चा और पत्नी
वाइल्डलाइफ को फिल्माते वक्त डेविड के ड्रोन में खतरनाक शिकारी की तस्वीर कैप्चर हो गई, जो बेहद छुप छुपकर उनके परिवार की ओर बढ़ रहा था। उस वक्त डेविड की पत्नी और छोटा बच्चा दोनों ही समुद्र के किनारे खेल रहे थे। डेविड और उनका बच्चा और वहां मौजूद सारे लोग उनसे बहुत दूर थे।

तभी ड्रोन में दिखा खूंखार शिकारी
जैसे ही डेविड के ड्रोन में ये खूंखार शिकारी कैप्चर हुआ, उन्होंने तुरंत अपनी पत्नी क्रिस्टी को वीडियो कॉल किया और इस बारे में बताया। इसके बाद क्रिस्टी ने वहां मौजूद सारे स्विमर्स को अलर्ट कर दिया। डेविड ने इसके बाद ड्रोन के जरिये लाइफगार्ड्स के लिए गाइड किया।

शार्क से बचाई लोगों की जान
डेविड ने कहा कि ये एक ग्रेट व्हाइट शार्क थी। इसके बाद हैलीकॉप्टर को बुलाया गया। इसके बाद शार्क अलार्म बजाया गया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के मीलुप बीच को चार घंटे के लिए बंद कर दिया गया। 36 साल के इलेक्ट्रीशियन डेविड ने कहा कि अच्छा हुआ कि मैंने अपना ड्रोन वहां रखा।

'ये बेहद खतरनाक लग रहा था'
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि समुद्र तट पर उस वक्त तकरीबन 1000 से भी ज्यादा लोग रहे होंगे। मैंने इस शार्क को देखा और ये एक ग्रेट व्हाइट शार्क थी, जो स्विमर्स से 10 फीट और किनारे से 6 फीट की दूरी पर थी। ये बहुत ही ज्यादा खतरनाक लग रहा था। मैं अपनी पत्नी या फिर बच्चे में से किसी को भी पानी में ऐसे नहीं छोड़ सकता था।

डेविड ने बचाई हजारों लोगों की जान
गनीमत रही कि डेविट के ड्रोन में खतरनाक व्हाइट शार्क कैप्चर हो गई और समय रहते उन्हें इसके बारे में पता चल गया। उस वक्त वहां कोई बड़ी घटना भी घट सकती थी। डेविड ने न सिर्फ अपने परिवार को बचाया, बल्कि वहां मौजूद हजारों लोगों की जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications