पड़ोसी के साथ चल रहा था पत्नी का चक्कर, Google ड्राइव ने खोल दी पोल
अहमदाबाद। पति-पत्नी का रिश्ता प्यार और विश्वास का होता है, लेकिन बदलते वक्त के साथ इस रिश्ते की परिभाषा बदलने लगी है। इस रिश्ते में विश्वास कम पड़ता जा रहा है। रिश्ते में प्यार जगह धोखे और अवैध संबंधों ने ले ली है। गुजरात की रहने वाली एक महिला ने भी शादी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया, लेकिन उसकी ये भूल उसपर भारी पड़ी।

धोखेबाज पत्नी की खुली पोल
अंग्रेजी वेसाइट डेली भास्कर के मुताबिक महिला का पति दुबई में नौकरी करता था। पत्नी और बच्चा गुजरात में रहते थे। पत्नी का अफेयर पड़ोस में रहने वाले एक शख्स के साथ चल रहा था। महिला ने पड़ोसी के साथ अपनी कुछ प्राइवेट तस्वीरों को अपने फोन में सेव कर रखा था, लेकिन ऐसा करना उसे भारी पड़ा।

प्राइवेट फोटो हुई लीक
महिला की प्राइवेट तस्वीरें गूगल ड्राइव से लिंक हो गई और दुबई में बैठे उसके पति ने पड़ोसी के साथ अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें देख ली। पति ने जैसे ही अपनी पत्नी की इन तस्वीरों को देखा उसका दिमाग हिल गया। उसने अपनी धोखेबाज पत्नी को तलाक देने का फैसला किया है।

पति ने मांगा तलाक
पति ने इसके लिए आवेदन भी दे दिया है। उसने आरोप लगाया है कि अपने आशिक के साथ वक्त बिताने के लिए उसकी पत्नी उसके बेटे को ड्रग्स देती थी, ताकि वो सोया रहे। पति ने पुलिस में भी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की गलती की वजह से और गूगल ड्राइव की वजह से उसकी पोल खुल गई।












Click it and Unblock the Notifications