अंतरिक्ष में रहस्यमयी डॉट से कैसे बना Spiral Shape? लोग बोले- ये Galaxy तो नहीं!, साइंटिस्ट्स ने बताई हकीकत
अंतरिक्ष में हाल ही में एक विचित्र तस्वीर देखी गई। ये चमकता हुआ डॉट था जो कुछ ही क्षण में एक सर्पिल आकृति में बदल गया।

Spiral shape in Space: अंतरिक्ष रहस्यों से भरा है। यहां की विचित्र आकृतियों के रहस्य का पता लगाने के लिए वर्षों से खगोलशास्त्रियों की नजर स्पेस की हर घटनाओं पर रहती है। हाल में अंतरिक्ष में एक ऐसी ही रहस्यमयी तस्वीर देखी गई। जिसकी तस्वीरें देख लोगों ने दूसरी गैलेक्सी होना दावा किया। लेकिन साइंटिस्ट्स ने इसको लेकर अलग तथ्य दिए हैं।

स्पेस में सर्पिल आकृति
अंतरिक्ष के एक टाइमलैप्स वीडियो में ऑब्जर्वेटरी ने सर्पिल को चलते हुए देखा था। ये घटना इस साल 18 जनवरी को देखी गई। ये तस्वीरें मौना कीआ वेधशाला में कैमरे से ली गईं, जो कि समुद्र तल से ऊंचाई 4,207 मीटर है।

क्या था सर्पिल शेप?
दरअसल, स्पेस एक्स (Space X) लॉन्च के कारण स्पेस में ये सर्पिल आकृति देखी गई। स्पेसएक्स ने यूएस स्पेस फोर्स के लिए एक ग्लोबल पोजिशनिंग सैटेलाइट (GPS) स्पेस में लांच किया था। इस दौरान ये विचित्र आकृति कैमरे में कैद की गई। लांच के कुछ देर पर सुबारू ऑब्जर्वेटरी में टेलीस्कोप से इसे शूट किया गया।

कैसे बनी ये आकृति?
एलन मस्क के नेतृत्व वाली कंपनी स्पेसएक्स पृथ्वी की निचली कक्षा में हर हफ्ते प्रक्षेपण कर रहा है। कंपनी ने 2022 में फाल्कन-9 और फाल्कन-हेवी रॉकेट के 61 प्रक्षेपण किए थे। कंपनी की ओर हाल में किए गए लॉन्च को लेकर सुबारू ऑब्जर्वेटरी ने एक ट्वीट में कहा, "सुबारू-असाही स्टार कैमरा ने मौनाके, हवाई के ऊपर एक रहस्यमयी उड़ते सर्पिल आकृति कैप्चर की। ये सर्पिल शेप स्पेसएक्स कंपनी के एक नए उपग्रह के प्रक्षेपण कारण बन सकती है।"

साइंटिस्ट्स ने खोला रहस्य
स्पेस में रहस्यमयी आकृति को लेकर स्पेसएक्स के साइिटिस्ट्स ने कहा कि फाल्कन- 9 प्रक्षेपण के दौरान एक्सट्रा ईंधन बाहर निकाल देता है। संभवत: ये वहीं ईंधन था जो अंतरिक्ष में जलने बाद सर्पिल आकार में देखा गया। Spaceweather.com के एक्पर्ट्स ने कहा कि पिछले फाल्कन 9 लॉन्च के दौरान भी ऐसी ही आकृति देखी गई थी।

पृथ्वी की ओर बढ़ रहा स्पाइरल
सर्पिल आकृति जैसे- जैसे मूव कर रही थी उसका आकार बढ़ रहा था। दृश्य की शुरुआद में स्पेस में एक डॉट देखा गया। लेकिन समय से साथ वो तेजी से बढ़ रहा था। जैसे- जैसे से डॉट बढ़ रहा था उसकी चमक कम और आकार सर्पिल हो रहा था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications