Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

87000 रुपये किलो बिक रहा गधी के दूध का पनीर, लेने वालों की लगी लाइन, जानें क्या है इसकी खासियत

नई दिल्ली: हमारे लिए दूध सबसे अहम चीज है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक दूध की जरूरत पड़ती रहती है। वैसे तो भारत में सबसे ज्यादा गाय या फिर भैंस का दूध बिकता है, लेकिन कुछ देशों में गधे के दूध का भी अच्छी मात्रा में उत्पादन होता है। इसके अलावा उससे पनीर भी बनाई जाती है, जिसकी कीमत हमेशा आसमान छूती रहती है।- (तस्वीरें-सांकेतिक)

87 हजार एक किलो पनीर का दाम

87 हजार एक किलो पनीर का दाम

आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी पनीर के बारे में बताने जा रहे हैं। आमतौर पर भारत में पनीर 300 से 500 रुपये किलो के बीच मिल जाती है, जो गाय या भैंस के दूध से बनाई जाती है, लेकिन गधी के दूध से बनी पनीर की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मौजूदा वक्त में ये 1100 डॉलर प्रति किलो बिक रही है। भारत के हिसाब से ये कीमत 87 हजार रुपये से भी ज्यादा होगी।

तेजी से बढ़ रही कीमत

तेजी से बढ़ रही कीमत

दाम सुनकर लग रहा होगा कि इतनी महंगी पनीर कोई नहीं खाता होगा, लेकिन इसको खरीदने वालों की लाइन लगी रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्बिया में जसाविका स्पेशल नेचर रिजर्व स्थित है। वहां पर गधी के दूध से पनीर बनाया जाता है। जिसकी कीमत 880 GBP यानी 1130 डॉलर है। अभी भी इस पनीर की कीमत मार्केट में लगातार बढ़ती जा रही है।

पनीर बनाना आसान नहीं

पनीर बनाना आसान नहीं

वैसे गधी के दूध से पनीर बनाना आसान नहीं है क्योंकि इसमें जमावट के लिए पर्याप्त कैसिइन नहीं होता है। हालांकि उत्तरी साइबेरिया के कुछ लोगों के पास इसका गुप्त नुस्का है, जो पुरानी तकनीकी का इस्तेमाल का दूध को गाढ़ा करते हैं, फिर उससे पनीर बनाते हैं। 1 किलो पनीर बनाने के लिए करीब 25 लीटर दूध की जरूरत पड़ती है, जिस वजह से ये ज्यादा महंगा है।

क्या है खासियत?

क्या है खासियत?

सर्बिया के पनीर उत्पादकों के मुताबिक गधी और मां के दूध में एक जैसे गुण होते हैं। इसमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। अगर अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के रोगी इसका इस्तेमाल करें, तो उन्हें काफी फायदा होता है। वहीं जिन लोगों को गाय के दूध से एलर्जी होती है, वो गधी का दूध या पनीर इस्तेमाल करते हैं। फॉर्म के मुताबिक उत्पादन कम होने से इसकी कीमतें इतनी ज्यादा हैं। 2012 में सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के द्वारा इस पनीर के इस्तेमाल की खबर आई थी। जिसके बाद से इस पनीर की चर्चा दुनियाभर में होने लगी। हालांकि जोकोविच ने इन खबरों का खंडन किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+