Video: घर को बचाने के लिए जहरीले सांप से भिड़े कुत्ते, दोनों में जमकर हुई जंग

कहा जाता है कि कुत्ते दुनिया के सबसे ज्यादा वफादार जीव हैं। अगर उनके मालिक या फिर केयर करने वाले पर कोई खतरा आए, तो वो अपनी जान देने से भी नहीं चूकते हैं। अब इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा। (वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो कहां का है, ये नहीं पता, लेकिन इसमें कुत्तों की बहादुरी साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। साथ ही इस पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आए हैं।

snake

वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के पास झाड़ियों में एक सांप छिपा रहता है। वहां पर कुछ कुत्ते और उसके बच्चे खड़े रहते हैं। एक कुत्ते की नजर उस पर पड़ जाती है। उसने बिना कुछ सोचे-समझे सांप से टक्कर ले ली।

कुत्ता झाड़ियों में घुसा और मुंह में सांप को दबाकर बाहर ले आया। इसके बाद दूसरे कुत्ते भी उस पर हमलावर हो गए। हालांकि सांप ने भी उनको डसने की खूब कोशिश की। वहां कुत्ते के कई बच्चे भी मौजूद थे, ऐसे में वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे।

वैसे इस लड़ाई का अंजाम क्या हुआ ये नहीं पता चल पाया, लेकिन कुत्तों के वार में सांप अधमरा हो गया था। कुछ व्यूवर्स को शक है कि उसने मरने से पहले कुत्तों को काट भी लिया था।

क्या कुत्तों पर होता है सांप के जहर का असर?
सांप में न्यूरोटॉक्सिक और हीमोटॉक्सिक जहर होता है। अगर वो किसी कुत्ते को काट लें, तो 1-2 घंटे में उसकी मौत हो जाती है। अगर उनको सही इलाज मिल गया, तो वो बच सकते हैं।

लोगों ने की कुत्तों की तारीफ
लोगों को कुत्तों की वफादारी काफी पसंद आई। ऐसे में वो उनकी तारीफ कर रहे। एक यूजर ने लिखा कि इसी वजह से मुझे कुत्ते पसंद हैं। एक अन्य ने लिखा कि लगता है कि कुत्तों को सांप ने काट लिया, क्योंकि एक बड़ी तेज आवाज कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+