शख्स ने कुत्ते को हेलमेट लगाकर बाइक पर घुमाया, लोग बोले- 'हमें लगा लंबे बालों वाली लड़की है'

Dog Wearing helmet in video: वायरल वीडियो एक कुत्ते का है, जिसने बाइक पर बैठे शख्स के पीछे हेलमेट लगाया हुआ है। वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Credit: @PMN2463/Twitter

Dog wearing helmet: टू व्हीलर वाहन चलाते हुए हेलमेट का इस्तेमाल ना करना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई बार लोग हेलमेट लगाने की वजह से बाल-बाल बचते हैं। हालांकि, इस बीच कई लोग ऐसे भी हैं, जो हेलमेट लगाने से बचते हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ने खुद तो हेलमेट लगाया ही हुआ है, साथ ही अपने कुत्ते के सिर पर भी हेलमेट लगा रखा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लैब्राडॉर को पीछे बैठाकर बाइक से सफर कर रहा है। लगता है शख्स को अपने साथ-साथ अपने डॉगी की सेफ्टी का भी काफी ख्याल ही। इसलिए काले रंग के अपने लैब्राडॉर को शख्स ने हेलमेट पहनाया हुआ है।

इस वीडियो को लैब्राडॉर वाले शख्स के पीछे से आ रहे बाइक सवार दो लोगों ने बनाया। कुत्ते को हेलमेट पहने देख वो लोग काफी एक्साइटेड हो गए। उन्होंने इस पूरे वाकये को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो को ट्विटर अकाउंट @PMN2463 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

वायरल वीडियो...

वीडियो को अभी तक 90 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोग इस क्लिप पर कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर्स को शख्स के अपने कुत्ते की केयर करने का अंदाज काफी पसंद आया। एक यूजर ने कहा कि अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उनकी केयर जरूर करें। एक और ने कहा कि हमें तो ऐसा लगा जैसे कोई लंबे बालों वाली औरत बाइक के पीछे बैठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+