रहस्यमयी तरीके से बदल गया कुत्ते का रंग, समुद्र किनारे हुई हैरान करने वाली घटना

समुद्र किनारे कुत्ते को वॉक पर ले गया शख्स उस वक्त हैरान रह गया, जब कुत्ते का रंग डार्क ऑरेंज हो गया।

Credit: chicken_7/twitter

Dog turns bright orange: लोग अकसर अपने पालतू कुत्ते को घुमाने लेकर जाते हैं। ऐसे में कई बार कुत्ते बाहर की किसी भी चीज पर मुंह लगा देते हैं या फिर उठाकर ले आते हैं। एक शख्स उस वक्त हैरान रह गया, जब वो अपने कुत्ते को समुद्र के किनारे घुमा रहा था और जब कुत्ता वहां किसी चीज के संपर्क में आया, तो उसका पूरा रंग ही बदल गया और वो ऑरेंज कलर का हो गया। पहले तो कुत्ते को देखकर शख्स हैरान रह गया। लेकिन इसके बाद शख्स ने पता लगाया कि आखिर ऐसा किस वजह से हुआ। सामने आई वजह बेहद हैरान और डरा देने वाली है।

पालतू जानवरों के लिए है खतरा

पालतू जानवरों के लिए है खतरा

समुद्र अपने आप में कई ऐसी चीजें समेटे हुए है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो। फिर चाहे बात जीवों की हो या फिर किसी विमान के कचरे की। कई दफा समुद्र किनारे कचरे में पड़ी ऐसी चीजें हो सकती हैं, जो न सिर्फ इंसानों बल्कि पालतू जानवरों के लिए भी खतरा साबित हो सकती हैं।

आखिर कैसे बदल गया कुत्ते का रंग?

आखिर कैसे बदल गया कुत्ते का रंग?

ऐसा ही कुछ एक शख्स के पालतू कुत्ते के साथ हुआ। 'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, जब शख्स अपने कुत्ते को वॉक पर लेकर गया तो कुत्ते की नजर समुद्र के किनारे पड़ी किसी चमकीली चीज पर पड़ी। कुत्ता तुरंत वहां भागा और खुद को उस पत्थर जैसी दिखने वाली चीज पर रगड़ा। इसके बाद कुत्ते का रंग भी पूरी तरह से बदल गया।

सावधान रहें कुत्तों के मालिक

सावधान रहें कुत्तों के मालिक

LiverpoolEcho की रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्तों के मालिक अब समुद्र किनारे इस मलबे को देखकर काफी सहम गए हैं। वे दूसरों को भी चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल, ताड़ के तेल (Palm oil) का संभावित खतरा पेट्स पर ज्यादा देखने को मिलता है। जहाज या फिर समुद्र के किसी कचरे में ये मिल सकता है और ये इतना खतरनाक होता है कि इससे कुत्ते की मौत भी हो सकती है।

शख्स ने शेयर की तस्वीर

नए साल की पूर्व संध्या पर इस रहस्यमयी मलबे के टुकड़े की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की गई। एंग्लिसी सी जू के निदेशक फ्रेंकी होर्बो ने इस बात की खोज की कि ये पाम ऑइल की वजह से होता है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की और पालतू जानवरों को इससे होने वाले खतरों के बारे में बात भी की।

कहां-कहां होता है पाम ऑयल का इस्तेमाल

कहां-कहां होता है पाम ऑयल का इस्तेमाल

होर्बो ने कहा कि समुद्री जहाजों से पाम ऑइल का इस्तेमाल किया जाना आम बात है। इसका इस्तेमाल समुद्र तटों की सफाई में भी किया जाता है। इसके साथ ही बड़े जहाजों द्वारा समुद्र में अपने ईंधन टैंकों को साफ करने के लिए भी पाम ऑइल इस्तेमाल में लाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जहाजों के लिए पाम ऑइल को समुद्र में डंप करना पूरी तरह से कानूनी है।

गंध से आकर्षित होते हैं कुत्ते

गंध से आकर्षित होते हैं कुत्ते

हाई बैक्टीरियल लोडिंग और इसकी गंध के कारण कुत्ते इसकी ओर खिंचे चले आते हैं और आकर्षित हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस कुत्ते के मालिक के साथ भी हुआ, जिसने इस अजीब सी दिखने वाली चीज के साथ ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की थी।

Recommended Video

    कैमरे को शिकार समझ निगलने लगी शार्क, पहली बार LIVE कैद हुआ अंदर का नजारा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+