जान पर खेलकर कुत्ते ने बच्चे को बचाया, वायरल हुआ भावुक करने वाला वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता किस तरह छोटे से बच्चे की जान बचाता है। दूसरा कुत्ता जब बच्चे पर हमला करता है तो कुत्ता तुरंत दौड़कर उसे खदेड़ देता है।

डॉग्स हमारे सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं। एक छोटा से कुत्ता कब फैमिली का हिस्सा बन जाए, पता ही नहीं चलता। कुत्तों को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। सोशल मीडिया पर भी आपने कुत्तों की वफादारी के कई वीडियोज देखे होंगे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने कुत्ते के साथ खेल रहा है। बच्चा कुत्ते के पीछे भाग रहा है। इतने में एक बड़ा सा कुत्ता आकर बच्चे पर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन बच्चे का पैट डॉग आकर कुत्ते को खदेड़ देता है।

बेहद वफादार होते हैं कुत्ते
इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त डॉग होते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि कुत्तों से ज्यादा वफादार कोई भी जानवर नहीं होता। मालिक पर किसी तरह की परेशानी आ जाए, तो कुत्ता बिना अपनी जान की परवाह किए मालिक को बचाने की सोचता है। वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखा जा सकता है।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा सा बच्चा अपने डॉगी के साथ खेल रहा होता है। बच्चा जैसे ही अपने कुत्ते के पीछे भागता है, तो इतने में सामने से एक बड़ा सा कुत्ता बच्चे पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ता है। ये देखकर बच्चे का डॉगी तुरंत उस बड़े कुत्ते की तरफ दौड़ता है और उसे खदेड़ देता है।

कुत्ते ने बचाई बच्चे की जान
बच्चा काफी डर जाता है औऱ कुछ ही समय में बच्चे को लेने एक महिला वहां आ जाती है। वाकई कुत्ते की वफादारी का ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। कुत्ते ने अपनी जान की परवाह किए बिना जिस तरह छोटे बच्चे की जान बचाई, ये काफी भावुक कर देने वाला है।

लोगों को पसंद आया वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। बच्चा काफी डरा हुआ होता है और दौड़ते दौड़ते एक महिला के पास जाता है, जो शायद उसकी मां होती है। वीडियो को कुछ ही घंटो में लाखों व्यूज मिल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications