WATCH: सालों बाद मालिक से मिला कुत्ता, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Dog meets owner after one year: कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जिसे वफादारी के मामले में कोई भी पीछे नहीं छोड़ सकता। कुत्ते अपने मालिक के प्रति सबसे ज्यादा वफादार होते हैं। कुत्ता घर में लाने के बाद वो परिवार का ही एक हिस्सा बन जाता है और आपने देखा भी होगा कि लोग अपने कुत्तों को परिवार के सदस्य की तरह ही ट्रीट भी करते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते और उसके मालिक के बीच प्यार नजर आ रहा है।
कुत्ते और मालिक का वीडियो वायरल
दोबारा से मिलने के वीडियो ऐसे होते हैं, जो अक्सर हमारे दिलों को छू जाते है और हमें भावुक कर देते है। चाहे वह लंबे समय से खोए हुए दोस्त हों, परिवार के सदस्य हों, या यहां तक कि प्यारे पालतू जानवर हों। भावनाएं हमेशा ही दिलों को छू जाती हैं। एक कुत्ते और उसके मालिक का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे इंस्टाग्राम पर लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

पूरे एक साल बाद मिला कुत्ता
क्लिप में पाइरेनीस कुत्ता पूरे एक साल के बाद अपने पालतू पिता के साथ फिर से मिल रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि रिची नाम के एक ग्रेट पायरेनीज़ कुत्ते ने विनी नाम के अपने पालतू पिता के साथ दोबारा मिलने के बाद कैसा रिएक्शन दिया। इसमें रिची और उसकी ओनर को कार में सफर करते हुए दिखाया गया है।
रिची ने लुटाया खूब सारा प्यार
जैसे ही वीडियो चलता है, वे हवाई अड्डे पर पहुंचते हैं और विनी के आने का इंतजार करते हैं। जब आखिरकार विनी आता है, तो रिची उत्साह से उसकी ओर दौड़ती है और उस पर प्यार लुटाने लगती है।
यहां देखें दिल छूने वाला वीडियो...
डॉग और ओनर के कई सारे वीडियोज वायरल होते हैं, जिनमें जानवरों और उनके मालिकों के बीच प्यार खूब नजर आता है। ऐसा ही कुछ हालिया वीडियो में भी नजर आ रहा है, जिसे जो कोई भी देख रहा है तारीफ करता नहीं थक रहा है।












Click it and Unblock the Notifications