Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लालच बुरी बला ! शिकार के पीछे दौड़ते कुत्ते की जान संकट में फंसी, फायरफाइटर्स ने बचाया, PHOTOS Viral

क्या आपने कभी किसी कुत्ते को पेड़ पर चढ़ते देखा या सुना है ? दरअसल, इंसान का सबसे अच्छा दोस्त- कुत्ता शिकारी फितरत का भी होता है। हालांकि, दूसरे जीव का पीछा करते समय खुद कुत्ते की जान पर ही बन आई। जानिए कैसे बची जान

PHOTOS Viral

क्या आपने कभी किसी कुत्ते को पेड़ पर चढ़ते देखा या सुना है ? दरअसल, इंसान का सबसे अच्छा दोस्त- कुत्ता शिकारी फितरत का भी होता है। हालांकि, दूसरे जीव का पीछा करते समय खुद कुत्ते की जान पर ही बन आई। अमेरिका में दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद इस कुत्ते को रेस्क्यू किया। घटना की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पेड़ पर फंसे कुत्ते की जान हलक में अटकी !

पेड़ पर फंसे कुत्ते की जान हलक में अटकी !

गिलहरी का पीछा करने के दौरान एक कुत्ता पेड़ के ऊपर फंस गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया। इंस्टाग्राम हैंडल @caldwellfireidaho पर शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू के बाद कुत्ते को दमकलकर्मियों ने खाना भी खिलाया। फोटो में पेड़ पर फंसे कुत्ते को काफी तनाव में भी देखा जा सकता है। कुत्ते के मालिक क्रिस्टीना डैनर ने बताया, वह कूड़े का हिस्सा रहा था। उसने सबक नहीं सीखा। वह पूरी सुबह बाहर निकलने और गिलहरी को पाने की कोशिश कर रहा था।" अमेरिकन केनेल क्लब (AKC) के अनुसार, छोटे जीवों के प्रति आकर्षण शिकारी कुत्तों की विरासत है।

गिलहरी के पीछे दौड़ता कुत्ता पेड़ पर पहुंचा

गिलहरी के पीछे दौड़ता कुत्ता पेड़ पर पहुंचा

गिलहरी के पीछे दौड़ते कुत्ते की घटना पर एनडीटीवी की रिपोर्ट में कहा गया कि घटना अमेरिका के इडाहो राज्य की है। खबर में कहा गया कि पिछले हफ्ते एक गिलहरी का बहुत देर तक अंधाधुंध पीछा करने के बाद कुत्ता एक पेड़ पर जा फंसा। मनोरंजक घटना में हद तो तब हो गई जब अमेरिकी दमकलकर्मियों को कुत्ते को पेड़ से नीचे लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

पेड़ पर फंसा कुत्ता- पिट बुल-हस्की मिक्स

पेड़ पर फंसा कुत्ता- पिट बुल-हस्की मिक्स

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इडाहो राज्य के कैलडवेल फायर डिपार्टमेंट ने फंसे हुए पिट बुल-हस्की मिक्स की तस्वीरें शेयर कीं। इस पोस्ट में कुत्ते का नाम इज़ी हाई अप ऑन द ट्रीटॉप लिखा गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शहर के अग्निशमन विभाग के सदस्यों को सीढ़ी का इस्तेमाल कर पेड़ की चोटी पर चढ़ते देखा जा सकता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, पेड़ पर बिल्ली नहीं, काल्डवेल फायर और कैलडवेल पुलिस (Caldwell Police) ने दोपहर में पेड़ पर फंसे कुत्ते को रेस्क्यू किया। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को सकुशल जमीन पर उतारा गया। शायद अगली बार वह गिलहरियों का ऐसे पीछा नहीं करेगा।

कुत्तों को गिलहरी जैसे जीवों से प्यार

गिलहरी का पीछा करते कुत्ते के पेड़ पर चढ़ने की घटना पर अमेरिकन केनेस क्लब (AKC) ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि लोगों ने रोचक कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कहा, कुत्ते का ध्यान खींचने में गिलहरी से तेज कोई जीव नहीं। बहुत सारे कुत्ते गिलहरी, पक्षियों, खरगोशों और ऐसे ही दूसरे छोटे जीवों से प्यार करते हैं। घर के बैकयार्ड में घूमना उनका पसंदीदा शगल है। वास्तव में छोटे जीवों को ट्रेनिंग देना सबसे मुश्किल है और गिलहरी जैसे जीव सबसे आसानी से ध्यान भटकाते हैं।

Recommended Video

    मुंबई ट्रैफिक में फंसे शख्‍स के साथ ऑटो ड्राइवर ने की जानकारी से भरपूर बातें, देखें अद्भुद Video

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+