डोनाल्‍ड ट्रंप के चेहरे जैसा है इस कुत्ते के कान का अंदरुनी भाग, फोटो हुई वायरल

Dog ear looks like donald trump face piture goes viral

नई दिल्ली। इंग्लैंड की रहने वाली रॉबिन्सन के कुत्ते की कान की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल कुत्ते के कान की अंदरूनी बनावट को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चेहरे जैसे बताया जा रहा है। जेड रॉबिन्‍सन के पालतू कुत्ते 'चीफ' के कान में इंफेक्‍शन था। इसको लेकर परेशान रॉबिन्‍सन ने उसके कान की फोटो लेकर जानवरों के डॉक्‍टरों को भेज दी। यहीं से ये तस्वीर वायरल हुई।

Dog ear looks like donald trump face photo goes viral

'चीफ' के कान में एक सिस्‍ट था जो कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के चेहरे से काफी कुछ मिलता जुलता है। सबसे पहले जेड के दोस्‍त ने उन्‍हें इसके बारे में बताया। उन्‍होंने फोटो को ऑनलाइन पोस्‍ट किया तो फोटो देखने के बाद जेड के सभी दोस्‍तों ने एक सुर में राय दी कि फोटो ट्रंप की शक्‍ल से काफी मेल खाता है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्‍लैंड की रहने वाली जेड रॉबिन्‍सन ने यह फोटो तब ली गई जब चीफ सो रहा था। वो कहती हैं कि अपने कुत्ते को इंटरनेट पर मिल रहे इस नाम से उन्हें खुशी है। वो एक ऑनलाइन पेज बनाकर 'चीफ' के इलाज के लिए पैसे जुटा रही हैं। ताकि उसके कान के इंफेक्शन का ठीक से इलाज कराया जा सके। कुछ लोग कुत्ते के कान में डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर दिखने को मजह एक साइकॉलोजिकल वजह बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+