कहीं नहीं देखा होगा ऐसा फिटनेस फ्रीक डॉग, वायरल हुआ जबरदस्त एक्सरसाइज का वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉग कितनी समझदारी से टीवी में दिख रहे स्टेप्स को फॉलो कर रहा है। शायद इतनी बेहतर तरीके से कोई इंसान भी ना कर पाए।
Dog Exercise Video: सोशल मीडिया पर अकसर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें जानवरों के वीडियोज लोगों को खूब पसंद आते हैं। जानवर बेहद ही समझदार होते हैं और कभी-कभार वे इंसानों जैसी कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक डॉगी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो टीवी पर देखकर वर्कआउट करता दिख रहा है। डॉग टीवी पर देखकर ठीक उसी तरह एक्सरसाइज करने की कोशिश कर रहा है, जैसा उसमें दिखाई दे रहा है। डॉग का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग डॉगी को अपनी इंस्पिरेशन मान रहे हैं।

वर्कआउट कर रहा डॉगी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डॉग कितनी समझदारी से टीवी में दिख रहे स्टेप्स को फॉलो कर रहा है। शायद इतनी बेहतर तरीके से कोई इंसान भी ना कर पाए। डॉग का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
जानवर बेहद समझदार होते हैं। यही कारण है कि लोगों को डॉग्स का बेहद शौक होता है। डॉग अकसर इंसानो जैसी हरकत करते हैं। कभी-कभार उनके ये कारनामे कैमरे में कैद हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक डॉगी के साथ भी हुआ।

टीवी में दिखे वीडियो से हुआ इंस्पायर
टीवी पर देखा जा सकता है कि डॉगी अपने ओनर के साथ कसरत कर रहा है। डॉग ओनर की सिखाई एक्सरसाइज को बढ़िया तरीके से फॉलो भी कर रहा है। अब वायरल वीडियो में ये डॉगी भी इसी डॉग से इंस्पायर होकर बढ़िया वर्कआउट कर रहा है।

लोगों को मिली इंस्पिरेशन
कसरत करने का शौकीन ये डॉग टेलीविजन पर दिखाए जा रहे स्टेप्स को बड़ी ही समझदारी के साथ फॉलो कर रहा था। मानो उसे पहले से ही ट्रेन किया गया हो। डॉगी की ऐसी हरकत देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी और लोगों को ये वीडियो बेहद पसंद आने लगा।

लाखों लोगों को पसंद आया वीडियो
ये मजेदार वीडियो @MorissaSchwartz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को डॉग का ये अंदाज खूब भा रहा है। डॉग को ऐसे कसरत देख लोगों को अच्छा-खासा मोटिवेशन भी मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications