कुत्ते और बाघ के बीच हुई लड़ाई, चुपचाप बैठकर देखता रहा शेर, कुत्‍ते ने नोंच डाला जबड़ा, देखें video

कुत्ते और बाघ के बीच हुई खूंखार लड़ाई, चुपचाप बैठकर देखता रहा शेर, कुत्‍ते ने नोंच डाला टाइगर का जबड़ा और कान, देखें वीडियो

Dog tiger Fight Video: जिस बाघ को देखकर लोगों की सिट्टी- पिट्टी गुम हो जाती है, दिल की धड़कने तेज हो जाती है। ये हाल इंसान ही नहीं जंगल के खुंखार जानवरों का भी हो जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक बहादुर कुत्‍ते का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने ना केवल बाघ से पंगा लेते हुए जमकर लड़ाई की बल्कि उस बाघ को लहुलुहान कर दिया।

बाघ और कुत्‍ते की लड़ाई देखकर लोग हुए हैरान

बाघ और कुत्‍ते की लड़ाई देखकर लोग हुए हैरान

सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुत्‍ते और बाघ की ऐसी लड़ाई चल रही है मानो कुत्‍ता बाघ नहीं किसी कुत्‍ते से लड़ रहा हो।

जानें किस ब्रीट का है ये कुत्‍ता

जानें किस ब्रीट का है ये कुत्‍ता

एनिमल्‍स पावर नाम के इंस्‍टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि ये कुत्‍ता कोई गली का कुत्‍ता नहीं है , ये गोल्‍डन रिट्टीवल कुत्‍ता है, जो बहुत खुंखार कुत्‍ता होता है।

कुत्‍ते ने बाघ पर किया ऐसे अटैक

कुत्‍ते ने बाघ पर किया ऐसे अटैक

वायरल वीडियो में एक बाघ और शेर बैठा हुआ नजर आ रहा है। वहीं बैठे हुए बाघ पर कुत्‍ता हमला करते हुए उसका जबड़ा और कान अपने दांतों से पकड़ा हुआ नजर आ रहा है। बाघ अपने आप को कुत्‍ते के शिकंजे से छुड़ाने के लिए उसको अगले पंजे से मारता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन कुत्‍ते ने बाघ का जबड़ा और कान इतनी जोर से दबोच रखा है जिस कारण बाघ लाचार नजर आ रहा है।

बगल में बैठा शेर चुपचाप होकर देखता रहा झगड़ा

बगल में बैठा शेर चुपचाप होकर देखता रहा झगड़ा

वीडियो में नजर आ रहा है कि बाघ कुत्‍ते पर हमला करने के बजाय शेर पर हमला करता है, जो शेर हट जाता हे और कुत्‍ता बाघ से लड़ता रहता है और शेर बाघ को बचाने के बजाय शांत बैठकर दोनों की लड़ाई देखता रहता है।

कुत्‍ते और बाघ के लड़ाई को देखकर नहीं हो रहा यकीन

कुत्‍ते और बाघ के लड़ाई को देखकर नहीं हो रहा यकीन

ये वायरल वीडियो किसी चिड़ियाघर का लग रहा है, क्‍योंकि पिंजरे में बंद शेर और बाघ के साथ कुत्‍ते की लड़ाई को दूर से एक बच्‍ची और उसकी मां देखती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "डॉग वर्सेज टाइगर! " वायरल हो रहे वीडियो को लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। लोग इसे वीडियो को देखकर ताज्‍जुब कर रहे हैं कि आखिर टाइगर पर ये कुत्‍ता कैसे अटैक कर दिया, वहीं बगल में शांत बैठे शेर को देखकर भी लोग हैरान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+