Video: महिला के सिर में उठा तेज दर्द, अंदर मजे से घूम रहा था आठ पैरों वाला जीव

मामूली सा सिरदर्द कभी-कभी कितनी बड़ी मुसीबत बन जाता है ये कर्नाटक की एक महिला को पता चला। जब इस महिला के सिर में तेज दर्द उठा तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों को सिरदर्द का ऐसा कारण पता चला कि उनके होश उड़ गए।

बंगलुरू। सिरदर्द को लोग आम समस्या समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्हें लगता है कि ये तो हर दूसरे दिन होता है, इसके लिए क्या डॉक्टर को दिखाना। लेकिन ये मामूली सा सिरदर्द कभी-कभी कितनी बड़ी मुसीबत बन जाता है ये कर्नाटक की एक महिला को पता चला। जब इस महिला के सिर में तेज दर्द उठा तो उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों को सिरदर्द का ऐसा कारण पता चला कि उनके होश उड़ गए।

Bizarre

कर्नाटक के बंगलुरू की रहने वाली लक्ष्मी एल अपने घर में दिन में आराम से सो रहीं थीं। जब लक्ष्मी उठीं तो उनके सिर में तेज दर्द होने लगा। दर्द के साथ-साथ लक्ष्मी को अपने सिर और कान में सिरहन भी हो रही थी। वो काफी परेशान हो गईं। मामूली सा सिरदर्द बढ़ता ही जा रहा था।

उन्होंने अपनी बेटी को कान में देखने को बोला। बेटी ने टॉर्च से चेक किया लेकिन उसे कुछ नहीं दिखा। जब लक्ष्मी से दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्हें फौरन अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर्स ने जब लक्ष्मी का इलाज शुरू किया तो वो हैरान रह गए। लक्ष्मी के कानों में एक आठ पैरों वाला जीव घूम रहा था। डॉक्टर्स ने देखा कि एक मकड़ उनके कान में घुस गई है। इसी के कारण उन्हें तेज दर्द हो रहा था।

डॉक्टर्स को मकड़ी निकालने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। जब उसपर टॉर्च से रोशनी मारी गई तो वो खुद ही चलकर बाहर आ गई। लक्ष्मी का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि उनके पास ऐसे कई केस आते हैं जब लोगों के कान में कोई जीव घुस जाता है लेकिन मकड़ी के अंदर जिंदा रहने का केस उन्होंने पहली बार देखा है।

(वीडियो विचलित कर सकता है। साभार : SWNS TV)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+