20 घंटे तक चला ऑपरेशन! डॉक्टरों ने एक साथ बदला हार्ट, लिवर और किडनी

Heart liver and kidney transplant: शरीर के अंगों के ट्रांसप्लांट के मामले सामने आते ही रहते हैं। जब शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं तो डॉक्टर ट्रांसप्लांट के जरिये मरीज को नई जिंदगी देते हैं। ये प्रोसीजर काफी महंगा होता है और यही कारण है कि हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर पाता।

ये ट्रीटमेंट काफी लंबा भी होता है। आमतौर पर डॉक्टरों की पूरी टीम को घंटों लग जाते हैं। इसके साथ ही अब तक सिर्फ दो अंगों के ट्रांसप्लांट की खबर ही सामने आई है। लेकिन हाल ही में अमेरिकी डॉक्टरों ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो अपने आप में हैरत भरा है।

Doctors transplant patient

अमेरिका में डॉक्टरों ने एक शख्स के शरीर के सिर्फ दो अंगों नहीं बल्कि एक साथ हार्ट, लिवर और किडनी समेत तीन अंग साथ में ही बदल डाले। मामला कैलिफोर्निया का है, जहां डॉक्टरों ने इस हैरतअंगेज कारनामे को अंजाम दिया।

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैलेंस सैम्स सीनियर नाम का एक शख्स को सारकॉइ़ोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित था। इस वजह से उसे अकसर गठिया और घुटनों में सूजन जैसी परेशानियां होने लगीं। कई सालों तक उनका इलाज भी चला और फिर डॉक्टरों ने उनके शरीर के तीन अंगों हार्ट, लिवर और किडनी के ट्रांसप्लांट की बात कही गई।

सीडर्स-सिनाई ट्रांसप्लांट सेंटर के निदेशक आइरीन किम ने कहा कि अगर दिल सही तरीके से काम नहीं करेगा तो लिवर में कंजेस्टिव हेपेटोपैथी का कारण बन सकता है। इसके सिवर को नुकसान तो हो ही सकता है, साथ ही ये किडनी पर भी असर डाल सकता है। किम ने कहा कि सैम्स के साथ ऐसा ही हुआ। इसके बाद 15 डॉक्टरों की टीम ने 20 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद हम सफल रहे। ये काफी दुर्लभ ऑपरेशन था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+