चमत्कार! 12 साल के लड़के का सिर धड़ से हुआ अलग, डॉक्टरों ने सर्जरी कर दी नई जिंदगी
कहते हैं डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं। बात सही भी है। डॉक्टर इंसान को दूसरी जिंदगी देते हैं। हाल ही में इजराइल से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सबको हैरत में डाल दिया। यहां डॉक्टरों ने एक अनोखी सर्जरी को अंजाम दिया है।
द टाइम्स ऑफ इजराइल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 12 साल के लड़के सुलेमान का एक एक्सीडेंड में सिर धड़ से लगभग अलग ही हो गया था। लेकिन डॉक्टरों ने एक हैरान कर देने वाली सर्जरी में उसके सिर को वापस धड़ से जोड़ दिया। ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

दरअसल, 12 साल के सुलेमान हसन का साइकिल चलाते हुए एक्सीडेंट हो गया था। सुलेमान कार की चपेट में आ गया था और उसका सिर धड़ से लगभग अलग ही हो गया था। इसके तुरंत बाद मरीज को हवाई जहाज से हादासाह मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
यहां डॉक्टरों ने एक ऐसी सर्जरी को अंजाम दिया, जिसमें लड़के के ठीक होने के चांसेज 50 परसेंट ही थे। लेकिन डॉक्टरों ने चमत्कारिक रूप से लड़के को एक नई जिंदगी दी है। इस सर्जरी के बारे में जो भी जान रहा है, काफी हैरान हो रहा है।
बताते चलें कि कार एक्सीडेंट के बाद सुलेमान की जो हालत थी, उसे देखने के बाद उसका बचना हर किसी को लगभग नामुमकिन ही लग रहा था। डॉक्टरों ने भी उसके बचने के 50 प्रतिशत चांसेज बताए थे। लेकिन ये सर्जरी सफल रही और डॉक्टरों ने सुलेमान का सिर धड़ से जोड़ दिया। एक्सीडेंट का शिकार हुए सुलेमान को ठीक होने में महीनों का समय लगा।
उसकी निगरानी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान लड़के के जिंदा बचने के केवल 50 फीसदी चांस ही थे। डॉक्टरों ने इस केस को जुलाई तक सार्वजनिक नहीं किया था। अब डॉक्टर भी सुलेमान की इस रिकवरी को चमत्कार मान रहे हैं। अपने पिता के इकलौते बेटे सुलेमान के पिता ने बेटे को नई जिंदगी मिलने के बाद डॉक्टरों को शुक्रिया अदा किया।












Click it and Unblock the Notifications