Viral Video: डॉक्टर ने एक-एक कर महिला की आंख से निकाले 23 लेंस, हैरान कर देगा वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर एक महिला की आंखों से एक या दो नहीं, बल्कि 23 लेंस निकाले।

सोशल मीडिया पर अकसर कई तरह के वीडियोज रोज वायरल होते हैं। कई वीडियोज ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है। कोई किस हद तक अपने शरीर को लेकर लापरवाह हो सकता है, इस बात की गवाही देता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर एक महिला की आंख से एक नहीं, दो नहीं बल्कि 23 लेंस निकालती हुई दिख रही हैं। वीडियो देख पाना काफी मुश्किल है। लेकिन इससे महिला की लापरवाही साफ तौर पर झलक रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

23 दिनों तक लेंस लगाती रही महिला

23 दिनों तक लेंस लगाती रही महिला

कई लोग चश्मे के विकल्प के तौर पर कॉन्टेक्ट लेंस लगाते हैं और रात में निकालकर सोते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला तकरीबन 23 दिनों से ये लेंस लगाकर सो रही थी। यानी कि 23 दिनों तक हर दिन नया लेंस आंखों में लगा रही थी और पुराना लेंस नहीं निकाल रही थी।

परेशान होने पर डॉक्टर को दिखाया

इतने दिनों तक ये महिला बिना किसी परेशानी के ऐसा कर रही थी। वो हर दिन अपना इस्तेमाल किया हुआ लेंस निकालना भूल जा रही थी और नया लेंस लगा रही थी। लेकिन जब महिला को अचानक आंख में कुछ परेशानी हुई, तो वो डॉक्टर के पास जा पहुंची।

डॉक्टर्स का भी चकराया दिमाग

डॉक्टर्स का भी चकराया दिमाग

महिला की आंखों में इतने लेंस देखकर डॉक्टर्स का भी दिमाग चकरा गया। डॉक्टर्स द्वारा एक-एक करके इन लेंस को निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुतेरीना कुर्तीवा नाम के डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो 13 सितंबर को पोस्ट किया।

हैरान हुए लोग

हैरान हुए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की आंख से एक-एक करके सभी 23 कॉन्टेक्ट लेंस हटाए जा रहे हैं। डॉक्टर ने लिखा कि किसी की आंख से 23 कॉन्टेक्ट लेंस निकालने का ये वीडियो मेरे क्लीनिक का है।

जमकर वायरल हुआ वीडियो

जमकर वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लोगों को कॉन्टेक्ट लेंस पहनकर ना सोने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि 23 दिन तक ये महिला हर दिन नया लेंस लगा रही थी। देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा।

लोगों ने पकड़ा माथा

लोगों ने पकड़ा माथा

वायरल वीडियो देख लोग भी अपना माथा पकड़ रहे हैं। लोग काफी चौंकते हुए रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि मैं इस महिला को चश्मा लगाने की सलाह दूंगा। उसे अब कॉन्टेक्ट लेंस नहीं पहनने चाहिए।

पलकों से चिपके हुए थे लेंस

पलकों से चिपके हुए थे लेंस

एक और पोस्ट में डॉक्टर ने लिखा- मैंने बड़ी ही सावधानी से सभी कॉन्टेक्ट लेंस को हटा दिया है। कुल 23 लेंस निकाले गए हैं। एक महीने तक लगे रहने के बाद वे पलकों के नीचे चिपके हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+