इंसानियत हो तो ऐसी! कॉकरोच की जान बचाने के लिए अस्पताल दौड़ा शख्स, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा
क्रतुम बेन, जून 08: आपने अक्सर किसी शख्स को या फिर खुद ने भी गंदगी फैलाने वाले कॉकरोच को मारा होगा, लेकिन कभी आपने सोचा है कि कोई शख्स उसे बचाने के लिए दौड़ा-दौड़ा अस्पताल पहुंचा हो। जी हां कॉकरोच की जान बचाने के लिए हॉस्टिपल पहुंचे एक शख्स ने आज दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया है। पूरा वाकया थाईलैंड का है। जहां एक शख्स ने कॉकरोच को बचाने के लिए ऐसा किया कि उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर की जा रही है।

डॉक्टर के पास युवक लाया घायल कॉकरोच
आवारा कुत्तों, घोड़ों, बिल्लियों, गायों और अन्य जानवरों के प्रति आपने संवेदनशीलता के लाखों उदाहण देखें होंगे। लेकिन क्या आपके सामने कभी ऐसा मामला आया है, जब किसी कॉकरोच की जान बचाने के लिए कोई शख्स अस्पताल पहुंचा हो। पूरा मामला थाईलैंड का है, जहां के क्रतुम बेन में जानवरों के डॉक्टर थानु लिम्पापैथनवेनिक के पास एक युवक कॉकरोच को दिखाने पहुंचा। पूरी घटना की जिक्र करने वाला डॉक्टर का फेसबुक पोस्ट भी अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कॉकरोच पर किसी ने रख दिया था पैर
अपने पोस्ट में डॉक्टर थानु लिम्पापैथनवेनिक ने बताया कि बीती रात एक युवक सड़क पर पड़े एक कॉकरोच को लेकर मेरे पास आया। उस कॉकरोच पर किसी ने पैर रख दिया था और वो सड़के किनारे पड़ा हुआ था। एक शख्स ने उसे जल्द से जल्द जानवरों के अस्पताल लाने की तत्परता दिखाई। वहीं डॉक्टर ने बताया कि कॉकरोच के बचने का चांस 50-50 थे। इसके साथ ही अपने पोस्ट में आगे लिखते हुए डॉक्टर ने कहा कि यह कोई मजाक नहीं है। यह हमें बताता है कि हर प्राणी के प्रति करुणा और दया हर किसी की जान प्यारी होती है...काश दुनिया में ऐसे और भी लोग होते...दया दुनिया का पालन-पोषण करती है।

ऑक्सीजनेटेड कंटेनर में कॉकरोच को रखा
इसके साथ ही डॉक्टर ने उस कॉकरोच और उसको लाने वाले युवक की फोटो भी अपने पोस्ट पर शेयर की। डॉक्टर के पोस्ट के मुताबिक घटना 25 मई की है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग उस शख्स की खूब तारीफ कर रहे है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने भी कॉकरोच की हालत देखते हुए उसे एडमिट कर दिया। यहां तक जान बचाने के लिए ऑक्सीजनेटेड कंटेनर में उसे रखा था।

डॉक्टर थानु लिम्पापैथनवेनिक
हाालंकि ट्रीटमेंट के बाद कॉकरोच को वापस उस शख्स को सौंप दिया। यहां तक की इलाज के पैसे भी नहीं लिए। वहीं कॉकरोच बचा या नहीं इसके बारे में डॉक्टर ने अपनी पोस्ट में कोई जानकारी नहीं दी। डॉक्टर की पोस्ट में दो तस्वीरों में एक अज्ञात व्यक्ति काली शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है, जो कॉकरोच को लेकर आया था।












Click it and Unblock the Notifications